फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   entrance exam, meritorious school admission, meritorious school entrance exam, punjab

मेरिटोरियस स्कूलों के लिए प्रवेश परीक्षा 12 को, जानिए एग्जाम पैटर्न

Sat, 11 Jun 2016 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 11 Jun 2016 12:36 PM IST
विज्ञापन
entrance exam, meritorious school admission, meritorious school entrance exam, punjab
परीक्ष्‍ाा, स्‍टूूडेंट्स - फोटो : amar ujala
पंजाब के मेरिटोरियस स्कूलों में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया 12 जून को हो रही है। इस परीक्षा में लुधियाना में 610 परीक्षार्थी बैठेंगे। यह जानकारी जिला शिक्षा आफिसर (सेकेंडरी) परमजीत कौर चाहल ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की सहूलतों के लिए दो परीक्षा केंद्र सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) जवाहर नगर लुधियाना और शहीद-ए-आजम सुखदेव थापर गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल भारत नगर चौक में स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा।
विज्ञापन


परीक्षा को सुचारु ढंग से करवाने के लिए जिला शिक्षा आफिसर, लुधियाना ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। उनके साथ केंद्र सुपरिंटेंडेंट, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट, सहायक सुपरिंटेंडेंट और निगरानी आफिसर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में प्रश्न पत्र तीन भाग का होगा। भाग-1 में 50 सवाल अंग्रेजी के, भाग-2 में 50 सवाल गणित और भाग-3 में 50 सवाल विज्ञान के होंगे। सभी सवाल पिछले 10 साल के 10वीं के बोर्ड परीक्षा पेपरों में से ही होंगे। परीक्षार्थी अपने साथ रजिस्ट्रेशन का सबूत जरूर लेकर आएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed