{"_id":"6035f00470484332fb01cf08","slug":"chandigarh-teachers-number-got-viral-as-cbse-helpline-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के हेल्पलाइन नंबर को सीबीएसई का बताया, लगातार फोन घनघनाने से बढ़ी शिक्षकों की परेशानी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के हेल्पलाइन नंबर को सीबीएसई का बताया, लगातार फोन घनघनाने से बढ़ी शिक्षकों की परेशानी
Wed, 24 Feb 2021 11:50 AM IST
निवेदिता वर्मा
कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़
कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:50 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने अपने विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए थे।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग हर वर्ष दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए शहर के सरकारी स्कूलों से कुछ चयनित शिक्षकों के नंबर हेल्पलाइन के तौर पर जारी करता है। इस बार शिक्षक इस कारण काफी परेशान हैं। दरअसल किसी ने इन हेल्पलाइन नंबर को सीबीएसई हेल्पलाइन नंबर बताकर यूट्यूब पर अपलोड कर दिया। इसके बाद चंडीगढ़ के शिक्षकों को देश भर से बच्चों के फोन आने लगे।
विज्ञापन
बच्चे चंडीगढ़ के शिक्षकों से पूछ रहे हैं कि सीबीएसई की परीक्षा कैसे होगी। इसके अलावा वे अपने स्कूल संबंधी समस्याएं और परीक्षा में कैसे सवाल आएंगे जैसे सवाल भी पूछ रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों का अधिकतर समय फोन पर ही बीत रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ में बना बॉलीवुड सुविधा केंद्र, फिल्म निर्माताओं को एक ही जगह मिलेगी हर अनुमति
विज्ञापन
शिक्षा विभाग को हेल्पलाइन नंबर शुरू किए हुए पांच दिन हो गए हैं। अभी शहर के बच्चों की तरफ से फोन आने शुरू नहीं हुए हैं। इसका कारण यह है कि स्कूलों में बारहवीं के विद्यार्थी अभी प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। वहीं दसवीं के विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम दोबारा से करवाया जा रहा है। शिक्षकों ने बताया कि अन्य राज्यों के विद्यार्थियों के फोन आने से उनके नंबर व्यस्त रहने लगे हैं।
चौटाला गांव से छात्रा ने किया फोन
मुझे एक बार चौटाला गांव (सिरसा) से एक लड़की का फोन आया। छात्रा मुझसे सीबीएसई पर आधारित सवाल पूछ रही थी। कुछ ऐसे विद्यार्थियों के फोन भी आए जो अंग्रेजी की तैयारी करवाने के लिए कह रहे थे। विद्यार्थियों ने बताया कि सीबीएसई की वेबसाइट पर उन्हें उनका नंबर मिला। हालांकि मैंने सीबीएसई की वेबसाइट जांच की, लेकिन मुझे उस पर नंबर नहीं मिला। - योगिता खन्ना, शिक्षिका, अंग्रेजी
अमृतसर से दिव्यांग बच्चे ने स्कूल संबंधी शिकायत की
हमें विद्यार्थियों के फोन आते रहे हैं। विद्यार्थियों से पूछने पर उन्होंने बताया कि यूट्यूब पर सीबीएसई की हेल्पलाइन नाम से उनका नंबर दिखाया जा रहा है। मुझे कुछ दिन पहले अमृतसर से दसवीं के दिव्यांग विद्यार्थी का फोन आया था। उसे स्कूल की तरफ से परेशान किया जा रहा है। मैंने उसे समझाया कि मैं सीबीएसई से नहीं हूं लेकिन फिर अगले दिन मैंने उसके स्कूल प्राचार्या से बात कर उस बच्चे की समस्या का हल करवाया। शहर के किसी बच्चे का अभी तक कोई फोन नहीं आया है। - गुरप्रीत , शिक्षिका, गणित