फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   admission schedule, panchkula admission schedule, college admission merit list, panchkula

पंचकूला के कॉलेजों में पहली मेरिट लिस्ट लगी, जानें दूसरी-तीसरी कब?

Thu, 07 Jul 2016 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 07 Jul 2016 01:38 PM IST
विज्ञापन
admission schedule, panchkula admission schedule, college admission merit list, panchkula
admission shimla
पंचकूला के चारों कॉलेजों में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इस दौरान लिस्ट में नाम आने से स्टूडेंट्स खुश नजर आए। वहीं जिन स्टूडेंट्स के नाम लिस्ट में नहीं आया वह दूसरी लिस्ट में नाम आने की उम्मीद लगाए हैं। सुबह दस बजे ही सेक्टर एक स्थित गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर 14 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, अरूणा असिफ अली गवर्नमेंट कॉलेज कालका और गवर्नमेंट कॉलेज बरवाला में मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई। लिस्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स का तांता लगना शुरू हो गया था।
विज्ञापन


अब जिन स्टूडेंट्स के नाम मेरिट लिस्ट में आए गए है उन स्टूडेंट्स कागजात चेक कर दाखिले लेने शुरू कर दिए गए है। 8 जुलाई तक पहली मेरिट लिस्ट के स्टूडेंट्स के दाखिले होंगे और 9 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। दूसरी मेरिट लिस्ट के लिए  दाखिले का 11 जुलाई तक का समय दिया जाएगा। वहीं तीसरी कट ऑफ लिस्ट 13 जुलाई को जारी की जाएगी और जिसमें दाखिले के लिए 15 जुलाई तक का समय दिया   जाएगा।   
विज्ञापन


बैंक में जमा होगी एडमीशन फीस
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से संबद्ध शहर के चार गवर्नमेंट कॉलेजो मेंकट ऑफ लिस्ट के आधार पर जो स्टूडेंट्स दाखिला लेने के लिए योग्य हैं। कॉलेज में अपने कोर्स के लेक्चरार से कागजात जांच करवाने के बाद कॉलेज के की ओर से चालान स्लिप दी जाएगी। जिसके बेस पर स्टूडेंट्स को स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में अपनी एडमिशन फीस जमा करवानी होंगी। जिसके लिए स्टूडेंट शहर की स्टेट बैंक ऑफ पटियाला ब्रांच में जमा करवा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार नहीं लगाए फीस डेस्क
इस सत्र में स्टूडेंट्स को फीस जमा करवाने के लिए बैंक में ही जाना पड़ेगा। पिछले सेशन में कॉलेजों में ही बैंक द्वारा फीस डेस्क लगाया गया था, जहां स्टूडेंट्स अपनी फीस कॉलेज में ही कागजात चेक करवाने के बाद जमा करवा देते थे। इस बार फीस डेस्क न लगने के कारण स्टूडेंट्स को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्टूडेंट्स जिले के स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की किसी भी ब्रांच में जाकर फीस जमा करवा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed