फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   admission, admission schedule, college admission schedule, panchkula college admission, panchkula

पंचकूला के कॉलेजों में दाखिले शुरू, ऐसे करें आवेदन

Wed, 08 Jun 2016 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 08 Jun 2016 12:36 PM IST
विज्ञापन
admission, admission schedule, college admission schedule, panchkula college admission, panchkula
डीयू दाखिला
पंचकूला के चारों सरकारी कॉलेजों में ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन के पहले दिन सोमवार को कॉलेजों में स्टूडेंट्स का रुझान नहीं दिखाई दिया। सेक्टर 14 के गवर्नमेंट कॉलेज में लगभग 35 आवेदन ही हो सके। इनमें से भी काफी स्टूडेंट्स प्रमाण पत्र नहीं लेकर पहुंचे। ऐसा ही कुछ शहर के बाकि के तीनों कॉलेजों में भी नजर आया।
विज्ञापन


वैसे तो हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से रविवार को ही दाखिले का लिंक वेबसाइट पर खोल दिया गया था, लेकिन रविवार होने के कारण कॉलेजों में आवेदन नहीं हो सके।  सोमवार को शहर के चारों कॉलेजों में स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन आवेदन किए। हरियाणा सरकार की ओर से डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के लिए दाखिले की प्रक्रिया के साथ जोड़ा गया है।
विज्ञापन


कॉलेजों में स्टूडेंट्स के साथ-साथ अभिभावकों के लिए भी ऑनलाइन दाखिले से जुड़ी समस्याओं और स्टूडेंट के लिए सही विषय का चुनाव करने के लिए कांउसलिंग डेस्क बनाए गए हैं। सेक्टर-1 गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, सेक्टर 14 गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, अरुणा आसिफ अली कॉलेज कालका और गवर्नमेंट कॉलेज बरवाला में स्टूडेंट्स को सुविधा देने के लिए विषय उपाध्यक्ष लेक्चरार नियुक्त किए गए हैं, जोकि स्टूडेंट्स के ऑनलाइन आवेदन को लेकर कैरियर काउंसलिंग भी कर रहें है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे करें आवेदन
सबसे पहले स्टूडेंट्स को वेबसाइट Hayrajuhriana.com पर जाकर ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया का चयन करना होगा। इसके बाद यूनिवर्सिटी चुनकर स्टूडेंट को जिस कॉलेज में दाखिला लेना है। लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन दाखिला फार्म भरकर वह आवेदन कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को अपनी दसवीं और बारहवीं की डीएमसी साथ लेकर पहुंचना अनिवार्य है। इसके अलावा स्टूडेंट्स को 30 जून से पहले अपने दस्तावेज और प्रमाण पत्र कॉलेज में जमा करवाने होंगे। इसके बाद प्रतिशत के हिसाब से दाखिले लिए जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed