फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   admission schedule, college admission schedule, panchkula college admission schedule, panchkula

पंचकूला के कॉलेजों में दाखिला चाहिए, करें ऑनलाइन आवेदन

Sat, 04 Jun 2016 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 04 Jun 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
admission schedule, college admission schedule, panchkula college admission schedule, panchkula
ऑनलाइन ट्यूशन - फोटो : getty
पंचकूला के चारों कॉलेजों में पांच जून से दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पिछले दो सत्रों की तरह इस बार भी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। ग्रेजुएशन में दाखिला लेने वाले स्टूडेंटस कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी  की वेबसाइट पर जाकर रविवार से आवेदन कर सकते है। इसके लिए हायर एजुकेशन विभाग की ओर से पूरी तैयारी की जा चुकी है। रविवार को ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक यूनिवर्सिटी की वैबसाइट (हायरएजूहरियाणा डॉट कॉम) पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन करने के बाद स्टूडेंट्स को फीस ई-बैंकिंग के माध्यम से जमा करवानी होगी। जिले  के चारों कॉलेजों गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर एक पंचकूला, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर  गर्ल्स सेक्टर-14 पंचकूला, गवर्नमेंट कॉलेज बरवाला और अरुणा आसिफ अली  गवर्नमेंट कॉलेज कालका में कोर्स, सीटों आदि की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। सबसे पहले स्टूडेंट्स को वेबसाइट हायरएजुहरियाणा.कॉम पर जाकर ऑनलाइन  दाखिला प्रक्रिया का चयन करना होगा।
विज्ञापन


इसके बाद यूनिवर्सिटी चुनकर स्टूडेंट  को जिस कॉलेज में दाखिला लेना है, उस लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद  ऑनलाइन दाखिला फार्म भरकर वह आवेदन कर सकते हैं। इस बार भी कॉलेजों  में ऑनलाइन फार्म भरे जा रहे हैं। सभी कॉलेजों के कंप्यूटर विभाग के  टीचर्स की टीम बनाई गई है, जो सिर्फ दाखिला संबंधी कार्य ही करेंगे। यह  टीचर्स ऑनलाइन आवेदन करने में स्टूडेंट्स की मदद करेंगे। इससे ग्रामिण क्षेत्रों के बच्चों को दाखिले में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटा न मिलने के कारण नहीं मिलता चंडीगढ़ में दाखिला
पंचकूला कॉमर्स के स्टूडेंट्स की पहली पसंद चंडीगढ़ के गवर्नमेंट कॉलेज में दाखिला लेने की रहती है, परंतु हरियाणा के स्टूडेंट्स को अलग से कोई कोटा नहीं मिल पाता, जिससे उन्हे दाखिले से वंचित रहना पड़ता है। वहीं चंडीगढ़ के कॉलेजों में कट ऑफ भी काफी अधिक रहता है। जिसके बाद स्टूडेंट्स को पंचकूला के कॉलेजों में दाखिला लेना पड़ता है।


बीकॉम के लिए होगा कड़ा मुकाबला
चंडीगढ़ के कॉलेजों में बीकॉम में दाखिले के लिए कट ऑफ अधिक रहता है। इस वजह से चंडीगढ़ के बारहवीं के स्टूडेंट्स को कम प्रतिशत की वजह से दाखिला नहीं मिल पाता है। नतीजन वह पंचकूला के कॉलेजों में दाखिले के लिए आते है। ऐसे में पंचकूला के गवर्नमेंट कॉलेज में बीकॉम में दाखिले के लिए कड़ा मुकाबला होगा।

किस स्ट्रीम में कितनी सीटें
गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर एक
1- बीएमसी (बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन)
योग्यता - किसी भी स्ट्रीम में बारहवीं में 50 प्रतिशत अंक।
सीटें - 40
2. बीएससी (बैचलर ऑफ साइंस)
योग्यता - 12वीं मेडिकल या नॉन मेडिकल से जरूरी, कट ऑफ के हिसाब से होंगे दाखिले।
सीटें
मेडिकल-80
नॉन मेडिकल-160
3. बीकॉम-(बैचलर ऑफ कॉमर्स)
योग्यता - 12वीं कॉमर्स से अनिवार्य, कट ऑफ के हिसाब से दाखिला।
सीटें-240
4. बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर साइंस)
योग्यता-12वीं में कोई भी स्ट्रीम, गणित में पास अनिवार्य।
सीटें-60

गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर एक, पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स
1. एमए इकोनॉमिक्स-60 सीटें
2. एमए इंग्लिश-60 सीटें
3. एमए हिस्ट्री-60 सीटें
4. एमए साइकोलॉजी-60 सीटें
5. एमए पॉलीटिकल साइंस-60 सीटें
6. एमकॉम-60 सीटें
7. पीजीडीसीए-60 सीटें

गवर्नमेंट कॉलेज फोर गर्ल्स, सेक्टर-14
1. बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनस्ट्रेशन)
योग्यता - 12वीं में इंग्लिश के साथ न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य।
सीटें-40
2. बीएससी-(बैचलर ऑफ साइंस) मेडिकल
योग्यता-12वीं में इंग्लिश के साथ कम-से-कम 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य
सीटें- 60
3. बीएससी-(बैचलर ऑफ साइंस) नॉन मेडिकल
योग्यता-12वीं में इंग्लिश के साथ कम-से-कम 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य।
सीटें- 80
4. बी.कॉम-(बैचलर ऑफ कॉमर्स)
योग्यता-12वीं में कॉमर्स स्ट्रीम से पास होना अनिवार्य।
सीटें- 240
5. बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर साइंस)
योग्यता-12वीं में कम-से-कम 40 प्रतिशत अंक गणित विषय के साथ।
सीटें-40
6. बीएससी होमसाइंस
योग्यता-12वीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक इंग्लिश के साथ
सीटें-50
7. बीए (बैचलर ऑफ आर्ट्स)
योग्यता- 12वीं में कम-से-कम 35 प्रतिशत अंक इंग्लिश के साथ
सीटें-240
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed