{"_id":"56f229ca4f1c1b3114f14d24","slug":"yoga-and-swachh-bharat-programe-in-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में स्वच्छ भारत व योगा शिविर शुरू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कॉलेज में स्वच्छ भारत व योगा शिविर शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 23 Mar 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
योग महाकुंभ
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल कॉलेज में सात दिवसीय स्वच्छ भारत अभियान व योगा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 27 मार्च तक चलेगा। मंगलवार को शिविर के दौरान सेक्टर-7 स्थित जैन संस्थान में प्रात: कालीन प्रार्थना व योगाभ्यास के बाद भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। राष्ट्रीय भक्ति विषय पर एनएसएस इकाईयों के स्वयंसेवकों ने अपने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
इस दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति आदि विषय पर स्लोगन लेखन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। प्रतियोगिता में स्वाति, आरती, कुणाल, सत्यम, प्रिया, आकांक्षा और रिया ने शानदार प्रदर्शन किया। शिविर के दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रविंद्र जैन, रितु व डॉ. रेखा सैन मौजूद रहीं।
विज्ञापन