फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   YMCA mission admission bagan

वाईएमसीए का मिशन एडमिशन शुरू, 3 जून तक कर सकेंगे आवेदन

Fri, 13 May 2016 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 13 May 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
YMCA mission admission bagan

वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के लिए मिशन एडमिशन शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय ने रसायन विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, जनसंचार एवं पत्रकारिता, भौतिकी विज्ञान तथा गणित विषयों के स्नातकोत्तर एमएससी पाठ्यक्रमों के लिए तीन जून तक आवेदन मांगें हैं।

विज्ञापन


डीन डॉ. राजकुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा आगामी शैक्षणिक सत्र से रसायन विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान तथा जनसंचार एवं पत्रकारिता विषयों में नए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। दाखिले के लिए आवेदन करने वाले सभी पात्र अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा ली जाने वाली प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा 11 व 12 जून, 2016 को परिसर में आयोजित की जाएगी, जिसका परिणाम 15 जून को घोषित कर दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम एवं पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। दो वर्षीय एमएससी (भौतिक शास्त्र), एमएससी (गणित) व एमएससी (रसायन विज्ञान) पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या 45-45 रखी गई है, जबकि एमएससी (पर्यावरण विज्ञान) तथा एमएससी/एमए (जनसंचार एवं पत्रकारिता) के लिए सीटों की संख्या 30-30 रहेगी। आवेदन प्रपत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed