फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   women polytechnic got first position in swachh bharat mission

स्वच्छता मिशन में महिला पॉलीटेक्निक का पहला स्थान

Sat, 26 Mar 2016 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 26 Mar 2016 02:08 PM IST
विज्ञापन
women polytechnic got first position in swachh bharat mission

सरकारी संस्थानों में ऊंचागांव स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज को सफाई में प्रथम स्थान मिला है। यह परिणाम केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के निर्देश पर निगम द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान में आया है।

विज्ञापन


असल में स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम उक्त मंत्रालय के निर्देशानुसार अलग-अलग अभियान चलता रहता है। गत  एक मार्च से 15 मार्च तक जिले में सरकारी संस्थानों में साफ सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


नगर निगम के अधीक्षण अभियंता अनिल मेहता ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के सभी सरकारी संस्थानों को शामिल किया गया था, जिनको सफाई  के प्रति जागरुक किया गया और सफाई अभियान भी चलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संस्थानों में पुलिस थाने, सरकारी स्कूल, सरकारी कार्यालय व अन्य सरकारी भवन शामिल किए गए थे। मेहता के अनुसार इस अभियान के समापन पर प्रत्येक भवन की सफाई सफाई के फोटो कर सीधे केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को सेटेलाइट से भेजे गए थे।

अभियान में संस्थानों को टायलेट सीट, वहां की व्यवस्था व उचित पानी की व्यवस्था आदि को आधार बनाया गया था। अभियान पूरा होने के बाद मंत्रालय के मानकों के अनुसार जो परिणाम फरीदाबाद को लेकर दिए हैं उनके अनुसार ऊंचा गांव स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज पहले स्थान पर रहा है।


जबकि राजकीय स्कूल नंगला गांव 16 नंबर लेकर दूसरे स्थान पर आया है। जिले में चार सरकारी भवनों को 15-15 नंबर दिए गए हैं। इनमें नशामुक्ति केन्द्र सेक्टर 14, राजकीय स्कूल सेक्टर 28 तथा सेक्टर 18 स्थित महिला व पुलिस आई टी आई भवन शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed