फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Board Result: Countdown starts

यूपी बोर्ड रिजल्ट: उल्टी गिनती शुरू, परीक्षार्थियों की धड़कने हुईं तेज

Sat, 14 May 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 14 May 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
UP Board Result: Countdown starts

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) का रिजल्ट रविवार को घोषित होगा। बोर्ड की ओर से एक ही दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। रिजल्ट आने की आहट के साथ ही बोर्ड के परीक्षार्थियों की धड़कने तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर में इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में 20077 परीक्षार्थी बैठे थे। इसमें 9069 छात्राएं और 11008 छात्रशामिल हैं। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा में बैठे 16290 परीक्षार्थियों में से 7406 छात्राएं और 8884 छात्र शामिल हैं। इनके लिए 54 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन


हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बैठने वाले छात्र जिले के 5 सरकारी, 45 सरकारी सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज और 71 वित्तविहीन इंटर कॉलेज व स्कूल से संबद्ध हैं। एक वित्तविहीन कॉलेज ने सीबीएसई से मान्यता ले ली है। पिछली बार यूपी बोर्ड का सत्र तीन माह पहले 01 अप्रैल से शुरू हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Board Result: Countdown starts

लिहाजा समय को ध्यान में रखते हुए बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एक ही दिन घोषित किया गया था। इसी तरह से इस वर्ष भी एक ही दिन रिजल्ट घोषित किया जा रहा है, ताकि रिजल्ट के बाद समय रहते विद्यार्थी अपनी आगे की पढ़ाई के लिए अगली कक्षाओं में दाखिला ले सकें। दूसरी ओर परीक्षा देने वाले छात्रों का कहना है कि रिजल्ट आने की आहट के साथ ही दबाव बढ़ गया है।

अब सभी रविवार का इंतजार कर रहे हैं
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार उपाध्याय ने बताया कि 15 मई को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आ जाएगा। स्कूलों की ओर से परीक्षार्थियों के परिणाम के बाबत जानकारी दी जाएगी। रविवार होने के बावजूद कार्यालय खुला रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed