फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Board Exam Results: preeti and akash first

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम : 10वीं में ग्रेनो की प्रीति, 12वीं में नोएडा के आकाश अव्वल

Mon, 16 May 2016 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 16 May 2016 02:47 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam Results: preeti and akash first
up board - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा में ग्रेटर नोएडा के किसान मजदूर आदर्श इंटर कॉलेज की छात्रा प्रीति ने 92.5 फीसदी अंक प्राप्त करके जिले में टॉप किया है। वहीं, 12वीं कक्षा में नोएडा के सदरपुर गांव स्थित आकाश शर्मा ने साइंस स्ट्रीम में 93.4 फीसदी अंकों के साथ जिले में टॉप किया है।

विज्ञापन


10वीं कक्षा में इस साल जिले में 20,085 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें से 16,129 बच्चे पास हुए और 1192 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे जबकि 137 छात्र-छात्राएं फेल भी हुए हैं। 42 छात्रों की कंपार्टमेंट आई हैं। 10वीं का ओवरऑल रिजल्ट 85.53 फीसदी रहा है।
विज्ञापन


वहीं, 12वीं में इस साल जिले से 16,325 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 14,211 पास हुए हैं। 795 छात्र-छात्राएं परीक्षा में अनुपस्थित रहे और 1207 विद्यार्थी फेल हो गए। 12वीं में जिले में ओवरऑल 92.10 फीसदी रिजल्ट रहा। इंटरमीडिएट में जिले में 5,486 बच्चों ने प्रथम, 6,544 द्वितीय और 1,271 तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Board Exam Results: preeti and akash first

नोएडा में 98 फीसदी रहा 12वीं का रिजल्ट : 12वीं के रिजल्ट में नोएडा के 98 फीसदी छात्रों ने बाजी मारी है। कई स्कूलों का शत प्रतिशत रिजल्ट रहा है। लड़कियों के स्कूलों में 100 फीसदी रिजल्ट रहा है। चेतराम स्कूल की प्रिंसिपल इंदिरा शर्मा ने बताया कि स्कूल का पिछले 5 सालों से 100 फीसदी रिजल्ट जा रहा है।

इस बार भी लड़कियों ने कमाल कर दिया है। कन्या इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल केपी सिंह ने बताया कि स्कूल का 100 फीसदी रिजल्ट रहा है। बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। श्याम सिंह स्मारक की प्रिंसिपल गीता शर्मा ने बताया कि इस बार स्कूल का 100 फीसदी रिजल्ट रहा है।

 

नोएडा के स्कूलों में 12वीं के रिजल्ट का फीसदी
जीआईसी-  100 फीसदी
चेतराम  -  100 फीसदी
कन्या इंटर कॉलेज - 100 फीसदी
नवजीवन -  99 फीसदी
आरएसएस  -99 फीसदी
श्याम सिंह स्मारक-  100 फीसदी
संत युवराज-  94 फीसदी
केसीएस - 97 फीसदी

UP Board Exam Results: preeti and akash first
अव्वल रही प्रीति को मिठाई खिलाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

10वीं-12वीं में इस बार बेहतर रहा परिणाम: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में हर साल ग्रामीण क्षेत्र और मजदूर परिवार के बच्चे ही बाजी मारते रहे हैं। इस साल भी कई ऐसे परिवार के बच्चों ने परीक्षाओं में काफी अच्छा प्रदर्शन करके 10वीं व 12वीं में परीक्षा परिणाम पिछले साल के मुकाबले बेहतर कर दिया है।

2014 में हाईस्कूल का 88.5 फीसदी व इंटरमीडिएट में 91.8 फीसदी रिजल्ट रहा था। 2015 में हाईस्कूल में 19421 छात्र परीक्षा में बैठे थे। इनमें 16121 विद्यार्थी पास हुए थे। ओवरऑल कक्षा 10वीं का परिणाम 83 फीसदी रहा था जबकि इंटरमीडिएट में 15508 विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म भरे थे और 13759 पास हुए थे। इंटरमीडिएट का रिजल्ट 88.7 फीसदी रहा था।

UP Board Exam Results: preeti and akash first
अव्वल रहे आकाश को मिठाई खिलाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

2016 में कक्षा 10वीं में 20,085 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें से 16,129 बच्चे पास हुए और 1192 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे जबकि 137 छात्र-छात्राएं फेल हो गए। 42 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। हाईस्कूल का ओवरऑल रिजल्ट इस बार 85.5 फीसदी रहा। उधर, इंटरमीडिएट में इस साल 16,325 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और 14,211 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। जिले में ओवरऑल 92.10 फीसदी रिजल्ट रहा है।

पुलिस के भय से नहीं पढ़ पाए बिसाहड़ा के बच्चे :
प्रत्येक वर्ष अच्छे अंक लाकर बिसाहड़ा के राणा संग्राम इंटर कॉलेज के छात्र जिले में नाम रोशन करते आ रहे थे, लेकिन बिसाहड़ा में हुए इकलाख हत्याकांड का असर वहां देखने को मिला और प्रथम-द्वितीय ही नहीं, बल्कि टॉप 10 में भी कोई छात्र शामिल नहीं हो पाया। ग्रामीणों की माने तो इस बार उनके गांव के बच्चे पुलिस के भय के कारण पढ़ ही नहीं पाए।

आए दिन पुलिस दबिश को लेकर करीब चार से पांच माह तक बच्चे गांव छोड़कर रिश्तेदारों में चले गए थे। ग्राम प्रधान संजीव राणा का कहना है कि गांव के बच्चे होनहार हैं। हर साल हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में जिले में अव्वल आते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed