{"_id":"572cb0db4f1c1b307f5cd325","slug":"topper-vasudha-told-about-her-plan-to-top","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टॉपर वसुधा बेदी ने बताया टॉप करने का नया तरीका, कोलाज बना की पढ़ाई ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
टॉपर वसुधा बेदी ने बताया टॉप करने का नया तरीका, कोलाज बना की पढ़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 07 May 2016 06:23 AM IST
सार
- नोएडा में वसुधा बेदी टॉपर, संस्कृति दूसरे नंबर पर
- 10वीं की आईसीएससी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित
- बेटियों का रहा दबदबा, छात्रों के चेहरों पर भी मुस्कान
- वसुधा को 93 व संस्कृति को 92.6 प्रतिशत अंक मिले
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईसीएसई की 10 वीं बोर्ड परीक्षा का शुक्रवार को रिजल्ट घोषित कर दिया गया। दोपहर करीब 3 बजे रिजल्ट घोषित होना शुरू हुआ। जैसे ही रिजल्ट आया छात्रों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। हालांकि, प्रतिशत कम आने पर कुछ छात्रों के चेहरे मुरझा भी गए।
लेकिन, बाद में अभिभावकों और टीचर्स के समझाने पर सभी खुश हो गए । शहर में वसुधा बेदी 93 प्रतिशत अंक पाकर टॉपर बनी हैं। वहीं, संस्कृति श्रीवास्तव 92.6 प्रतिशत अंक पाकर सेकेंड टॉपर बनी हैं।
सेक्टर - 135 स्थित श्री राम मिलेनियम स्कूल में सिर्फ आईसीएसई बोर्ड में पढ़ाई होती है। इस बार स्कूल का दूसरी बार 10 वीं का सत्र निकला है।
स्कूल प्रबंधकों की तरफ से सभी छात्रों को स्कूल में ही बुला लिया गया था। एक-एक रोलनंबर डालकर रिजल्ट देखा गया। स्कूल की प्रिंसिपल उतरा सिंह ने बताया कि स्कूल का 100 फीसदी रिजल्ट रहा है।
विज्ञापन
टॉपर्स लिस्ट===========प्रतिशत
वसुधा बेदी===============93
संस्कृति श्रीवास्तव=========92.6
अर्शिया मल=============91.2
अदयोन बनर्जी===========90.6
राहुल गुप्ता==============90

सेल्फी स्टडी से मदद मिली : संस्कृति
शहर की टॉपर वसुधा बेदी ने बताया कि मुझे जो टॉपिक अच्छे लगते थे, उसकी कटिंग करके कॉपी में चिपका लेती थी। इससे मुझे याद करने में आसानी होती थी। ऐसा करके मैंने अलग-अलग टॉपिक का कोलाज बना लिया था।
इससे पढ़ाई में बहुत मदद मिलती थी। गणित को छोड़कर अन्य किसी सब्जेक्ट का ट्यूशन नहीं लगाया। पापा बोलते थे, बेटा जब भी पढ़ो मन लगाकर पढ़ो। इसलिए मैं पढ़ाई के साथ मस्ती भी पूरी करती थी।
कभी भी पढ़ाई को बोझ की तरह नहीं लिया। इस वजह से मैं 93 प्रतिशत अंक हासिल कर पाई हूं। अब 11 वीं में आर्ट्स में दाखिला लूंगी। वैसे तो मैंने अभी सोचा नहीं है कि मुझे क्या करना है। लेकिन, मुझे पत्रकारिता में रुचि है। इसलिए मैं स्कूल के संपादकीय बोर्ड में लिखती भी हूं।
शहर की सेकेंड टॉपर संस्कृति श्रीवास्तव ने बताया कि मैंने सेल्फ स्टडी की बदौलत 92.6 अंक हासिल किए हैं। मेरे पापा और मम्मी दोनों ही जॉब करते हैं। जब कभी कुछ समझ में नहीं आता था तो टीचर या फिर मम्मी -पापा से पूछ लेती थी।
किताबें पढ़ने का मुझे बहुत शौक है। इसलिए कोर्स की पढ़ाई के साथ-साथ मैं सामान्य ज्ञान की भी किताबें पढ़ती रहती हूं। इससे मुझे फायदा मिलता है। 11 वीं में साइंस स्ट्रीम में दाखिला लूंगी। मुझे पढ़ना-लिखना बहुत पसंद है। इसलिए मैं पत्रकारिता के क्षेत्र में जाना चाहती हूं।