{"_id":"572d98a64f1c1bf76c5cce65","slug":"topper-of-cbse-and-icse-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं में रूचि और 12वीं में चेतन बने टॉपर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
10वीं में रूचि और 12वीं में चेतन बने टॉपर
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 07 May 2016 12:56 PM IST
सार
- आईसीएसई-आईएससी बोर्ड ने जारी किया परीक्षा परिणाम
- ग्रेनो में सेंट जोसफ है आईसीएसई बोर्ड का अकेला स्कूल, शत-प्रतिशत रहा रिजल्ट
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईसीएसई-आईएससी बोर्ड ने शुक्रवार को कक्षा-10 और 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। ग्रेनो के सेंट जोसफ स्कूल की छात्रा रुचि रॉय ने 10वीं में 94 फीसदी अंक पाकर टॉप किया है। जबकि, कक्षा-12 में चेतन चौहान ने 95 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। सेंट जोसफ स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
अल्फा-वन स्थित सेंट जोसफ स्कूल के प्राचार्य फादर मैथ्यू ने बताया कि कक्षा दस में कुल 178 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से एक छात्र स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण परीक्षा नहीं दे पाया। कक्षा 10 के सभी छात्र-छात्राएं पास हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि रुचि रॉय ने 10वीं में 94 फीसदी अंक पाकर टॉप किया है । दूसरे नंबर पर कृतिका श्रीवास्तव रही हैं, जिन्होंने 93.4 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। जबकि 93.2 फीसदी अंक पाकर सांची अरोड़ा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कक्षा 10 में 90 फीसदी से ऊपर 11 छात्रों ने अंक पाए हैं। जबकि 80 से 90 फीसदी अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 42 रही है। सृजन श्रीवास्तव ने कंप्यूटर में 100 में 99 अंक, वाणि चौहान ने हिंदी में 100 में 98 अंक, मैथ में यशवंत यादव ने 97 अंक, कार्तिक उपाध्याय ने साइंस में 95 और सांची अरोड़ा ने सोशल स्टडीज में 95 अंक पाए हैं।
वहीं, कक्षा-12वीं में 97 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी और सभी पास हुए हैं। इनमें 31 छात्र वाणिज्य के हैं। 80 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले छात्र 23 हैं और 60 से 80 फीसदी के बीच रहने वाले 54 छात्र हैं। फादर मैथ्यू ने बताया कि कक्षा 12 में चेतन चौहान ने साइंस से सर्वाधिक 95 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है।
दूसरे नंबर पर अंजली रॉय रही हैं, जिन्होंने 94.5 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। तीसरे नंबर पर अंकित ठाकुर रहे हैं, उन्होंने 94.25 अंक हासिल किए हैं। जीव विज्ञान में अंजली रॉय ने 100 में 100 अंक प्राप्त किए हैं और मैथ में छात्र अनुप्रिय ने 100 में 95 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, वाणिज्य वर्ग में हर्षित जैन ने 87.20 अंक प्राप्त कर अपनी स्ट्रीम में पहला स्थान हासिल किया।
कक्षा दस के टॉप 10 छात्र
छात्र का नाम========प्राप्त अंक(प्रतिशत में)
रूचि रॉय====================94
कृतिका श्रीवास्तव==============93.40
कार्तिक उपाध्याय==============93.20
सांची अरोरा==================93
यशवंत यादव=================92.60
श्रृजन श्रीवास्तव===============91.40
देव प्रताप सिंह================91.20
वैभव आनंद==================91
रोशन कुमार झा===============90.60
हर्षा ईवानी===================90.40
कक्षा 12 के टॉप 10 छात्र
छात्र का नाम================प्राप्त अंक(फीसदी में)
चेतन चौहान================95
अंजलि रॉय=================94.50
अंकित ठाकुर================94.25
अनुप्रिय व कौस्तुभ पांडेय=========94
विकास चौहान===============93.75
मोहित आनंद===============92
अदिति कुमारी व अक्षिता सिंह=======90.50
विकास प्रजापति==============89.75
प्रज्वल पाठक===============89.25
शशांक जैन================88
आर्मी ज्वाइन करना चाहते हैं चेतन
12वीं के चेतन चौहान का कहना है कि वह रोज दो से तीन घंटे पढ़ते थे और बाकी स्कूल में पढ़ाई की है। उनकी इच्छा आर्मी ज्वाइन करने की है। उनके पिता आरएस चौहान एक मीडिया संस्थान में काम करते हैं। उन्होंने अपनी सफलता की परिजनों और स्कूल के अध्यापकों को श्रेय दिया है।
बेहतर गाइडेंस से आए अच्छे अंक : रुचि
10वीं की छात्रा रुचि रॉय अच्छे अंक लाने का श्रेय अपनी शिक्षिका तथा माता-पिता को देती हैं। उनका कहा है कि समय-समय पर उन्हें गाइड किया गया, जिसके चलते वह बेहतर अंक हासिल कर पाईं। हालांकि, वह दिन में दो से ढाई घंटे ही पढ़ाई करती थीं। वहीं 12वीं में जाकर ही अपने लक्ष्य को तय करेंगी।