फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Top schools students were not in mathematics hundred points

टॉप स्कूलों के छात्रों के भी गणित में नहीं आए सौ अंक

Tue, 24 May 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 24 May 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Top schools students were not in mathematics hundred points
सीबीएसई परिणाम - फोटो : AmarUjala

इस बार नोएडा शहर के सीबीएसई के टॉप स्कूलों में सिर्फ दो से तीन स्टूडेंट्स ही मैथ्स में 100 में  से 100 नंबर हासिल कर पाए हैं। पहली बार ऐसा हुआ है जब मैथ्स के अधिकतम नंबर 96 से 97 के बीच में आकर अटक गए हैं। 

विज्ञापन


बहुत कम स्कूलों में छात्र मैथ्स में 90 से ऊपर नंबर आ पाएं हैं। छात्रों के मैथ्स के रिजल्ट को देखकर कई स्कूल हैरत में हैं। यहीं हाल कुछ इंग्लिश का भी है। इस बार मैथ्स का पेपर पिछले वर्ष की तुलना में भी कठिन आया था।
विज्ञापन


एग्जाम के दौरान सेंटर के बाहर निकल रहे छात्रों के चेहरों पर इसकी निराशा साफ दिखाई दे रही थी। शनिवार को आए सीबीएसई के 12 वीं के रिजल्ट पर भी इसका असर दिखा है।सीबीएसई कॉर्डिनेटर और एमिटी स्कूल की प्रिंसिपल रेनू सिंह ने बताया कि इस बार मैथ्स में पूरे नंबर आने वालों का आंकड़ा आधे से भी बहुत कम हो गया है। एमिटी स्कूल में इस बार सिर्फ 2 बच्चों के मैथ्स में 100 नंबर आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि हर बार ये आंकड़ा 7 से 8 के बीच में होता था । इंग्लिश में भी इस बार किसी बच्चे के 100 नंबर नहीं ला पाए हैं। इस बार सिर्फ सीबीएसई बोर्ड में 12वीं में सिर्फ 257 बच्चों के ही मैथ्स में पूरे नंबर आए हैं। 

उम्मीद के मुताबिक मैथ्स का रिजल्ट नहीं रहा है। आर्मी स्कूल की वाइज प्रिंसिपल रमा ने बताया कि हमारे स्कूल में भी एक भी बच्चे के मैथ्स के पूरे नंबर नहीं आए हैं। मैथ्स का रिजल्ट पिछले वर्ष की तुलना में बेकार रहा है।


स्टूडेट अमित ने बताया कि मैथ्स का पेपर बहुत कठिन आया था। तो लगा था सीबीएसई नंबर देने में थोड़ी रिआयत बरतेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। मैं 85 नंबर पर आकर अटक गया हूं। इस वजह से मेरी प्रतिशत में भी गिरावट आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed