{"_id":"5741bb4e4f1c1bb31569090e","slug":"the-mission-started-in-engineering-college-admission-student-organizations-on-the-lookout","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग कॉलेज में मिशन एडमिशन शुरू, संस्थानों की तलाश में जुटे छात्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इंजीनियरिंग कॉलेज में मिशन एडमिशन शुरू, संस्थानों की तलाश में जुटे छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
कैंपस, एडमिशन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी होने के साथ शहर के इंजीनियरिंग कॉलेज छात्रों की तलाश शुरू कर दी है। सीटें खाली न रह जाएं, इसलिए कॉलेज मैनेजमेंट एजुकेशन फेयर, कोचिंग सेंटर और कंसल्टेंट के जरिये छात्रों से संपर्क करने में जुट गए हैँ। कॉलेज का बुनियादी ढांचा और प्लेसमेंट प्रतिशत का प्रचार-प्रसार करते हुए मिशन-एडमिशन की शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन
नॉलेज पार्क के कॉलेजों में सबसे ज्यादा पूर्वी यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के छात्रों की संख्या है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से गिरते पढ़ाई के स्तर और उन राज्यों में नए कॉलेज खुलने की वजह से ग्रेटर नोएडा की ओर छात्रों का आकर्षण कम हो गया है।
विज्ञापन
पिछले साल भी इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट समेत विभिन्न कोर्सों की हजारों सीटें खाली रह गई थी। इससे परेशान कई कॉलेजों ने सीटों में भी कटौती कर दी थी। हालांकि इस बार के सीबीएसई, यूपी समेत विभिन्न बोर्डों के परीक्षा परिणामों से कॉलेजों को सीटें भरने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
रिजल्ट जारी होने के साथ ही कॉलेज मैनेजमेंट छात्रों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग राज्यों में टीम भेजनी शुरू कर दी है। एडमिशन दिलाने के नाम पर बैठे कंसल्टेंट से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। टॉप कोचिंग संस्थानों से छात्रों की डिटेल निकालकर उनसे फोन पर कॉलेजों की खूबियां और प्लेसमेंट रिकॉर्ड के बारे में बताकर उन्हें भी अच्छे भविष्य का सपना दिखा रहे है। इसके साथ ही अलग-अलग राज्यों में एजूकेशन फेयर के माध्यम से अपने कॉलेज का प्रचार प्रसार कर रहे है।