{"_id":"573c68564f1c1b5b26ac80a9","slug":"the-girls-then-hoisted-the-flag-in-twelfth-test-results-booby-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहवीं में लड़कियों ने फिर फहराया परचम, परीक्षा परिणाम में फरीदाबाद फिसड्डी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बारहवीं में लड़कियों ने फिर फहराया परचम, परीक्षा परिणाम में फरीदाबाद फिसड्डी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 18 May 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड परीक्षा परिणाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बुधवार दोपहर बारहवीं के नतीजे घोषित कर दिए। पास प्रतिशतता में पिछले वर्ष की तुलना करीब साढ़े आठ प्रतिशत के इजाफे के साथ इस बार उत्तीर्ण प्रतिशतता 62.42 रही। 2.44 लाख बच्चों में से लगभग 1.52 लाख बच्चों ने परीक्षा पास की।
70.77 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशतता के साथ लड़कियों ने एक बार फिर परचम फहराया। लड़के लड़कियों से काफी पीछे रहे। 55.71 प्रतिशत लड़के परीक्षा पास कर पाए। इस बार एक आश्चर्यजनक बात और रही कि सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट स्कूलों से बेहतर रिजल्ट दिया।
सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 62.23 रहा, जबकि प्राइवेट स्कूलों के बच्चे 62 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। शहरी क्षेत्र से ग्रामीण अंचल के बच्चों ने बेहतर रिजल्ट दिया। ग्रामीण परिवेश के बच्चों की उत्तीर्ण प्रतिशतता 64.67 रही, जबकि शहरी क्षेत्र के 58.79 प्रतिशत बच्चे पास हो सके।
विज्ञापन
सोनीपत टॉप तो फरीदाबाद फिसड्डी
जिलावार रिजल्ट के हिसाब से सोनीपत इस बार भी टॉप रहा। सोनीपत के बच्चों ने 77.52 उत्तीर्ण प्रतिशतता के साथ हरियाणा में सबसे बेस्ट रिजल्ट दिया। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के गृह जिला महेंद्रगढ़ 72.52 प्रतिशतता के साथ दूसरे नंबर पर रहा। फरीदाबाद सबसे निचले पायदान पर रहा। फरीदाबार का रिजल्ट 48.91 रहा।