{"_id":"574771fe4f1c1b2f2d69282e","slug":"the-47-year-old-colonel-anurag-mba-topper","type":"story","status":"publish","title_hn":" 47 साल के कर्नल अनुराग ने किया एमबीए टॉप","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
47 साल के कर्नल अनुराग ने किया एमबीए टॉप
अतुल मोदी/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 27 May 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
एमबीए टॉपर कर्नल अनुराग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर में 41वीं एनसीसी बटालियन में बतौर कमांडिंग ऑफिसर तैनात अनुराग सक्सेना (47) ने जीबीयू की एमबीए ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट की प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप किया है। ग्रेटर नोएडा निवासी अनुराग सर्विस के दौरान मिलने वाले अध्ययन अवकाश के तहत एमबीए की पढ़ाई पूरी करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जीबीयू जैसी संस्था में प्रवेश पाकर वह काफी खुश हैं। शहर की एडब्ल्यूएएचओ सोसायटी में रहने वाले कर्नल अनुराग ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह प्रवेश परीक्षा में टॉप करेंगे। अपनी 26 साल की नौकरी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष 1986 में 11वीं पास करने बाद एनडीए ज्वॉइन किया।
विज्ञापन
1990 में देश सेवा की शुरुआत की। इस दौरान कर्नल कई महत्वपूर्ण ऑपरेशन में शामिल रहे। कर्नल ने बताया कि नौकरी के दौरान उन्होंने बीटेक और एमटेक की पढ़ाई की है। फिलहाल वह बुलंदशहर में बतौर कमांडिंग ऑफिसर 1200 से अधिक एनसीसी कैडेट को प्रशिक्षण दे रहे हैं। कर्नल की पत्नी सुमित्रा सक्सेना गायिका होने के साथ रेडियो जॉकी रह चुकी हैं। इनकी बेटियां श्रेया और सौम्या राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज हैं।
विज्ञापन