{"_id":"572de49b4f1c1b71275cd9ac","slug":"tgt-teachers-will-be-transferred-on-news-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई तबादला नीति के तहत होगा शिक्षकों का स्थानांतरण","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नई तबादला नीति के तहत होगा शिक्षकों का स्थानांतरण
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 08 May 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्कूलों में पदोन्नत किए गए टीजीटी शिक्षकों का नई तबादला नीति के तहत स्थानांतरण होगा। इसके लिए स्कूल मैनेजमेंट इंफोरमेशन सिस्टम (एमआईएस) ने पोर्टल पर ऑनलाइन जानकारी भरने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
आदेशानुसार शिक्षकों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी पोर्टल पर अपडेट करनी होगी। इसके बाद प्रोफाइल को वरिष्ठ अधिकारियों से स्वीकृत कराना होगा।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में टीजीटी शिक्षकों को पीजीटी के पद पर पदोन्नत किया गया था। इसके लिए उनकी नियुक्ति के निर्देश फिलहाल जारी नहीं किए गए थे। जारी निर्देशानुसार उन्हें नई तबादला नीति के मुताबिक नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए सभी पदोन्नत शिक्षकों को एमआइएस पोर्टल पर प्रोफाइल पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस बाबत पदोन्नत शिक्षकों की सूची वेबसाइट पर जारी की जाएगी। जानकारी के मुताबिक जिले से करीब 170 शिक्षक तबादला नीति के तहत स्थानांतरण चाहते हैं।
विज्ञापन
पूरा करना होगा प्रोफाइल
आदेशानुसार शिक्षकों को सात मई तक एमआईएस पोर्टल पर प्रोफाइल पूरा करना होगा। इसके साथ ही उच्चाधिकारियों से प्रोफाइल को स्वीकृत कराना होगा। शाम पांच बजे तक ये काम पूरा करना होगा। इसके लिए शिक्षक नई नीति के तहत ऑनलाइन ही पंसदीदा जोन व स्कूल का विकल्प भरेंगे।
समयावधि समाप्त होने के बाद शिक्षक अपने पसंद के जोन और स्कूल का विकल्प नहीं दे पाएंगे। शिक्षकों को निदेशालय की ओर से स्कूल दे दिया जाएगा। सभी तबादले नई नीति के मुताबिक होंगे।-रामकुमार फलसवाल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी