फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   recruitment process for yoga trainers began

योगा प्रशिक्षकों के लिए खुशखबरी, शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

Thu, 12 May 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 12 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
recruitment process for yoga trainers began
demo pic

प्रदेश में योगा प्रशिक्षकों और वॉलिंटियर के लिए खुखखबरी है। जाट आरक्षण के कारण रद हुई योदा प्रशिक्षकों और वॉलिंटियर की भर्ती फिर से शुरू हो गई है। फरीदाबाद में पहले 50 वॉलंटियर की भर्ती की जानी थी। जिसे बढ़ाकर अब 65 कर दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई है।

विज्ञापन


हरियाणा खेल विभाग की ओर से ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्रकार के आवेदन जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा युवा एवं खेल कार्यक्रम की ओर से प्रदेश में 21 योगा कोच और एक हजार फिजीकल वॉलिंटियर की भर्ती निकाली गई थी।
विज्ञापन


प्रदेश भर से योगा कोच ने आवेदन भी किया था, लेकिन जाट आंदोलन के कारण सभी आवेदन रद कर दिए गए। विभाग की ओर से अब दोबारा फार्म जारी किए गए है। जो आवेदन करने से वंचित रह गए थे। उनके लिए अब एक और मौका है। आवेदनकर्ता सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर से फार्म प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए 20 गांव का चयन योगशलाएं खोलने के लिए किया गया है। जिसमें पंचायत की ओर से जमीन ली गई है। यह भर्ती अनुबंध के आधार पर होगी। वॉलिंटियर को 8100 रुपए और योगा कोच को 25 हजार रुपए प्रतिमाह देने का प्रावधान किया गया है।

ये देना होगा आवेदन के समय 
योगा कोच के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से योगा में कम से कम एक साल के डिप्लोमा अथवा डिग्री के साथ स्नातक या इसके समकक्ष होना चाहिए। इसके अलावा आवेदक को दसवीं या उच्च शिक्षा में हिंदी/संस्कृत का ज्ञान होना आवश्य है।

साथ ही मान्यता प्राप्त बोर्ड 12वीं पास किया आवेदक फिजीकल वॉलिंटियर के लिए एप्लाई कर सकता है। जिस गांव या कस्बे में योग एवं व्यायामशाला स्थापित होगी। उसी गांव या कस्बा के आवेदक को अधिक वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा वॉलिंटियर के पास योगा में सर्टिफिकेट अथवा डिप्लोमा कोर्स होना चाहिए।


फरीदाबाद के ये गांव हुए चयनित
फरीदाबाद जिले में योगशालाएं खोलने के लिए तिलपत, तिगांव, नीमका, धौज, पाली, भूपानी, फतेहपुर , प्याला, कनेरा, फतेहपुर बिल्लौच, मुजैड़ी, अटाली, खेड़ी गुजरान, अरूआ, नवादा, चांदपुर, बडौली, ददसिया, मंझावली, दयालपुर का चय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed