फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab school education board 10th class result toppers interview

PSEB 10वीं रिजल्ट के पहले 3 टॉपर्स, सुनिए सफलता की कहानी

Wed, 25 May 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब) Updated Wed, 25 May 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
punjab school education board 10th class result toppers interview
पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड के दसवीं के टॉपर्स का इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला
पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड के दसवीं के रिजल्ट के पहले तीन टॉपर्स से सुनिए सफलता की कहानी, उन्हीं की जुबानी। पंजाब बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में इस बार भी बोर्ड की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। मेरिट के अनुसार, तरनतारन के बीजीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल खडूर साहिब की सिमरदीप कौर ने 99.8 प्रतिशत अंक लेकर पंजाब में टॉप किया है।
विज्ञापन


सिमरनदीप कौर ने कहा कि इस जीत का श्रेय उनके शिक्षकों और अभिभावकों को जाता है। स्कूल प्रबंधकों ने छात्रा को बधाई दी और मुंह मीठा करवाया। सिमरदीप कौर ने बताया कि वह आईएएस अधिकारी बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं। सिमरदीप कौर के पिता नछत्तर सिंह ने सिरनदीप कौर का मुंह मीठा करवाते हुए बताया कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है।
विज्ञापन

किक बॉक्सिंग के नेशनल प्लेयर हैं थर्ड टॉपर अर्श मल्होत्रा

punjab school education board 10th class result toppers interview
पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड के दसवीं के टॉपर्स का इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के घोषित नतीजे में जगरांव के शिवालिक माडल स्कूल के छात्र अर्श मल्होत्रा ने अकादमिक में 98.77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है।

अर्श मल्होत्रा ने बताया कि उसके पिता पुषपिंदर मल्होत्रा फोटो ग्राफी का काम करते है। माता सोनिया हाउस वाइफ है। ग्याहरवी व बाहरवीं  कामर्स  में करने के लिए इसी स्कूल में एडमिशन लिया है। अर्श के मुताबिक वह सीए या आईएएस ऑफिसर बनना चाहता है।

दसवीं की परीक्षा के लिए मैथ्स की टयूशन रखी थी। स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह टयूशन पढ़कर छह बजे घर पहुंचता। थोड़ी देर आराम कर 11 बजे तक पढ़ता। इसके बाद सुबह तीन बजे उठ कर सुबह साथ बजे तक पढ़ता।

अर्श ने बताया कि वह किक बाक्सिंग का प्लेयर भी रह चुका है। तीन साल पहले किक बाक्सिंग छोड़ दी थी। वह किक बाक्सिंग में नेशनल लेवल पर कांस्य पदक हासिल कर चुका है। अर्श ने कहा कि जो स्कूल में पढ़ाया जाता है उसे फोलो करो तो बेहतरीन अंक हासिल कर सकते हो।

 

दादा की लाड़ली है पंजाब बोर्ड की सेकेंड टॉपर सिमरनप्रीत

punjab school education board 10th class result toppers interview
पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड के दसवीं के टॉपर्स का इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला
बेटी ने उम्मीदों  को पंख लगा दिए है। अब यकीन है बेटी सफलता के उच्च मुकाम पर परचम लहराएगी। बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं समझा। ये मेरी होनहार सुपुत्री अपने दादा की  लाडली है। ये कहना है पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा घोषित दसवीं कक्षा की अकादमिक मेरिट सूची में 650 में से 643 अंक लेकर 98.92 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश में दूसरा स्थान अर्जित करने वाली सिमरनप्रीत कौर पुत्री रणधीर सिंह की मां रमनजीत कौर का।

टॉपर सिमरनप्रीत कौर ने बताया कि वह आईएएस अधिकारी बन कर अपने माता पिता व स्कूल का नाम रोशन करना चाहेगी। प्लस वन में नॉन मेडिकल स्ट्रीम में दाखिला लिया है। आईएएस अधिकारी बनने के लिए अलग से मेहनत करूंगी। आईएएस बनने के पीछे का कारण उसने कहा कि देश में भरष्टाचार बढ़ गया है। सिस्टम को भरष्टाचार मुक्त करने के लिए वह आईएएस बन कर समाज को मजबूत करेगी।

दादा अमरीक सिंह अपनी पोती सिमरनप्रीत पर नाज करते हुए कहते है कि बेटी ने उनके गौरव को बढ़ा दिया है। उनके परिवार की आनं  को चार चांद लगा दिए है। रमनजीत कौर ने बताया कि बेटी ने उन्हें असीम ख़ुशी  प्रदान की है। जिसकी वह कल्पना नहीं कर सकते थे। इस बात की सूचना उन्होंने सिमरन के पिता रणधीर सिंह को फोन पर दी है। वह आज फिरोजपुर में गए थे। वे भी  अपनी सिमरन की सफलता से बहुत खुश  है।

रमनजीत कौर ने बताया कि बेटी ने कड़ी मेहनत की है। उसका उसे फल मिला है। वे हमेशा पढ़ाई में व्यस्त रहती थी। सिमरनप्रीत के पिता रणधीर सिंह एलआईसी में एजेंट है। मां रमनजीत कौर गृहिणी है।प्रिंसिपल राजेश प्रभाकर ने कहा है कि उन्हें यकीन था कि सिमरनप्रीत टॉप टेन में जगह बनाएगी। सिमरनप्रीत के साथ रिशमजीत कौर भी  प्रदेश की अकादमिक मेरिट सूची में जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed