{"_id":"56f53c634f1c1bf16df14d7c","slug":"prayer-in-many-language-in-noida-school-on-good-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में हुई इंग्लिश, हिंदी और मलयालम में प्रार्थना","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
स्कूल में हुई इंग्लिश, हिंदी और मलयालम में प्रार्थना
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 26 Mar 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
School
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड फाइडे पर सेक्टर-33 स्थित एसीसी कावेंट स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर प्रभु यीशु के जीवन पर झलक डालते हुए इंग्लिश, हिंदी और मलयालम भाषा में विशेष प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
सैकड़ों लोग इसमें शामिल हुए। लोगाें ने नम आंखों से प्रभु यीशु को याद किया। सेक्टर -34 स्थित सेंट मैरी चर्च के फादर स्टीफन ने बताया कि चर्च की तरफ से स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधक की तरफ से भी कार्यक्रम में पूरा सहयोग दिया गया। सुबह से ही स्कूल परिसर में कार्यक्रम शुरू हो गया था। इसमें प्रभु यीशु के जीवन पर एक नजर डाली गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में दूर - दूर से आकर लोग शामिल हुए। प्रभु यीशु की याद में गीत भी गाए गए। उसके बाद शाम को 4 बजे विशेष प्रार्थना हुई। हर बार की तरह इस बार भी इंग्लिश, हिंदी और मलयालम भाषा में प्रार्थना हुई।
भारी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। इसके साथ ही चर्च में ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया था। लोगों ने बढ़ चढ़कर ब्लड डोनेट किया। हम लोगों को खुशी होगी कि हमारा ब्लड किसी के काम आ सके।