{"_id":"56ebf5f94f1c1b7f258b4e9f","slug":"political-science-students-in-political-knowledge-test-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटिकल साइंस के पेपर में हुई छात्रों के राजनीतिक ज्ञान की परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पॉलिटिकल साइंस के पेपर में हुई छात्रों के राजनीतिक ज्ञान की परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 19 Mar 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
परिक्षा देकर आती छात्राएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई बोर्ड का शुक्रवार को 12 वीं का पॉलिटिकल साइंस का पेपर हुआ। पेपर में डॉ अब्दुल कलाम से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मोरारीदेसाई से संबंधित सवाल - जवाब पूछे गए।
विज्ञापन
एग्जाम हाल से बाहर निकल रहे छात्रों ने बताया कि पॉलिटिकल साइंस का पेपर सरल था। लेकिन लंबा होने की वजह से करने में समय लगा। छात्रों ने बताया कि जो छात्र किताबों के साथ - साथ वर्तमान की पॉलिटिक्स पर भी नजर रखते होंगे उसके लिए पेपर और आसान था।
विज्ञापन
एग्जाम हाल से बाहर निकल रहे छात्रों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। पेपर खत्म होने के बाद छात्र ग्रुप में एक- एक दूसरे से पेपर को लेकर चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन
क्या कहते है छात्र
पॉलिटिकल साइंस का पेपर सरल आया था। कई सवाल सामान्य ज्ञान के पूछे गए थे। जो रोजाना अखबार पढ़ते होंगे वो उनका उत्तर आसानी से दे सकते थे। अन्य पेपरों की तुलना में सरल पेपर आया था। - श्रेया
पेपर थोड़ा सा लंबा था। मैप भी बहुत आसान पूछा गया था। 2 नंबर के एक सवाल में डॉ अब्दुल कलाम को लेकर सवाल पूछा गया था। कई राजनीतिक से जुड़े सवाल पूछे गए थे। -रुपाली
पेपर थोड़ा लंबा था। इस वजह से करने में थोड़ा समय लग गया। वैसे सरल सवाल पूछे गए थे। 3 नंबर वाले सवाल सबसे अच्छे थे। इस पेपर से छात्रों के सामान्य ज्ञान का भी पता चलेगा। - सेवी