{"_id":"574d3f614f1c1b8e09108d2f","slug":"pmet-pmet-exam-pmet-exam-online-online-exam-baba-farid-medical-university-faridkot-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमईटी की ऑनलाइन परीक्षा की तारीख बदली, अब पहले होगी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीएमईटी की ऑनलाइन परीक्षा की तारीख बदली, अब पहले होगी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट।
Updated Wed, 01 Jun 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
करीब 16 हजार परीक्षार्थियों के शामिल होने के आसार
बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी ने पीएमईटी की ऑनलाइन परीक्षा अब 12 जून की जगह 11 जून को आयोजित करवाने का फैसला किया है। इस परीक्षा में करीब 16 हजार परीक्षार्थियों के शामिल होने के आसार है।
इतनी बड़ी तादाद में सर्विस प्रोवाइडरों की ओर से कंप्यूटरों की उपलब्धता के अभाव के चलते यूनिवर्सिटी को तारीख में तबदीली करनी पड़ी। साथ ही इस परीक्षा के लिए पंजाब के विभिन्न शहरों में करीब 20 परीक्षा केंद्रों के अलावा जम्मू कश्मीर के सांभा और हरियाणा के अंबाला, हिसार व कुरुक्षेत्र में भी केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई गई है।
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर ने बताया कि इस साल पहली बार ऑनलाइन परीक्षा करवाई जा रही है और परीक्षा के 48 घंटे के बाद नतीजे की घोषणा की जाएगी। इस 48 घंटे के दौरान पीएमईटी के प्रश्न पत्र को लेकर कोई भी परीक्षार्थी किसी तरह की शिकायत दर्ज करवा सकता है। परीक्षा के कुछ समय बाद ही प्रश्न पत्र के उतरों की सूची भी अपलोड कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इस साल यूनिवर्सिटी ने पहले 15 मई को पीएमईटी रखी थी जिसे सुप्रीम कोर्ट की हिदायतों के बाद 30 अप्रैल को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद केंद्रीय कैबिनेट के राज्यों को नीट परीक्षा से एक साल की छूट देने के चलते बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ने 12 जून की तारीख तय की थी और अब ऑनलाइन परीक्षा के लिए कंप्यूटरों के अभाव के चलते अब इसे 11 जून को आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा के आधार पर ही राज्य के 7 मेडिकल कॉलेजों और 14 डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस की करीब 2100 सीटों को भरा जाना है।