{"_id":"57123daf4f1c1b65534a6b06","slug":"parents-protest-against-fee-hike-in-apj-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस वृद्घि के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
फीस वृद्घि के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 17 Apr 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर- 16ए स्थित एपीजे स्कूल की तरफ से 30 फीसदी फीस बढ़ोत्तरी पर शनिवार को अभिभावकों ने स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर 12 बजे दर्जनों अभिभावक स्कूल के बाहर पहुंच गए। मीडिया देखकर आनन-फानन में स्कूल प्रबंधक ने अभिभावकों को स्कूल के अंदर बुलाया और बैठक की।
विज्ञापन
अभिभावकों ने बताया कि स्कूल प्रबंधक ने 30 फीसदी फीस बढ़ा दी है। जिन अभिभावकों के दो बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं, उनके लिए फीस देना बहुत मुश्किल हो जाएगा। हर साल स्कूल इतनी ही फीस बढ़ा देता है। अन्य स्कूलों की तुलना में स्कूल खास सुविधा भी नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
स्कूल के टॉयलेट तक साफ नहीं रहते हैं। किताबों के सेट भी 5 हजार से कम में नहीं हैं। स्कूल की लूट के खिलाफ हम लोग मिलकर विरोध कर रहे हैं। प्रिंसिपल के सामने ये सब बातें रखी हैं, लेकिन उनकी तरफ से कोई संतुष्टि भरा उत्तर नहीं मिला है।
विज्ञापन