फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   parents not opposing because of school management in noida

स्कूल प्रबंधन के डर से अभिभावक नहीं खोल रहे मुंह

Sun, 17 Apr 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 17 Apr 2016 09:25 AM IST
सार

  • स्कूल सुविधाओं के नाम पर बढ़ा सकता है फीस - शिक्षा विभाग 
  • कोर्ट में विचाराधीन मामला होने की वजह से स्कूल मनमाने तरीके से बढ़ा रहे हैं फीस 
  • साल में 10 फीसदी नहीं 30 से 35 फीसदी बढ़ रही है फीस

विज्ञापन
parents not opposing because of school management in noida
Parents protest - फोटो : Bhavya Naresh

विस्तार

इन दिनों सभी स्कूलों ने फीस में 30 से 35 फीसदी तक  की बढ़ोतरी कर दी है। अभिभावक भी फीस के मामले में खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं। अभिभावकों का कहना है अगर वो खुलकर सामने आएंगे तो स्कूल प्रबंधक उनके बच्चे को परेशान करेगा। इसका फायदा स्कूल प्रबंधक उठा रहे हैं।

विज्ञापन


कई अभिभावकों ने मिलकर जिला प्रशासन को भी शिकायत की है, लेकिन उनकी तरफ से भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, शिक्षा विभाग का कहना है कि स्कूल सुविधाओं के नाम पर फीस बढ़ा सकता है। यहीं नहीं फीस बढ़ोतरी के मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस में भी कई शिकायतें आ चुकी हैं।
विज्ञापन


 स्कूल प्रबंधक ने इस बार 30 फीसदी फीस बढ़ा दी है। सुविधाओं के नाम पर स्कूल में कुछ अलग नहीं है। पिछली बार तीन महीने में 26000 रुपये फीस ली गई थी। इस बार 37000 स्कूल ने फीस ली है। अभिभावकों को लूटा जा रहा है। -श्रद्घा, अभिभावक
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे बेटे की क्लास में 50 से 55 बच्चे पढ़ते हैं। उन बच्चों को पढ़ाने के लिए सिर्फ एक टीचर है। इसके बावजूद भी फीस में बेहताशा वृद्घि कर दी है।  पिछले साल महीने की करीब 5800  रुपये ट्यूशन फीस थी और इस बार 8500 रुपये कर दी गई है।- मनिका , अभिभावक

इन - इन स्कूलों में कर चुके हैं विरोध

  • सेक्टर- 132 स्थित डीपीएस में 14 फीसदी बढ़ोतरी को लेकर अभिभावकों ने स्कूल में विरोध प्रदर्शन किया था।
  •  सेक्टर-  27 स्थित कैम्ब्रिज स्कूल में एजुकेशन टूर के नाम पर  8 हजार रुपये फीस बढ़ा दी गई थी। लेकिन अभिभावकों के विरोध के बाद स्कूल प्रबंधक को इसे विकल्प के तौर पर करना पड़ा।
  • सेक्टर - 16 ए स्थित एपीजे स्कूल में 30 फीसदी फीस बढ़ोतरी को लेकर अभिभावक विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।


कोर्ट में मामला विचाराधीन होने की वजह से स्कूल उठा रहे हैं फायदा
अभिभावक संघ के अध्यक्ष अनूप खन्ना ने बताया कि फीस बढ़ोतरी को लेकर 2009 में इलाहाबाद हाई कोर्ट चले गए थे। उसके बाद स्कूलों ने भी अपना पक्ष रखा था। कोर्ट में मामला विचाराधीन होने की वजह से अभी स्कूल मनमाने तरीके फीस बढ़ा रहे हैं। अभिभावक भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं। अगर अभिभावक सामने आता है तो स्कूल प्रबंधक उनको परेशान करना शुरू कर देता है। 



शिक्षा विभाग ने झाड़ा पल्ला 
जिला विद्यालय निरीक्षण पी के उपाध्याय ने बताया कि फीस बढ़ोतरी के मामले पर अभी स्टे लग गया है। ऐसे में स्कूल अपनी सुविधाओं के नाम पर फीस बढ़ा सकता है। अगर अभिभावक शिक्षा विभाग के पास फीस बढ़ोतरी की शिकायत करेगा तो शिक्षा विभाग इसकी जांच कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed