फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   parents complaints to CBSE regarding private school

निजी स्कूलों पर मनमानी का आरोप: सीबीएसई से शिकायत करेगा अभिभावक मंच

Mon, 09 May 2016 04:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 09 May 2016 04:50 AM IST
विज्ञापन
parents complaints to CBSE regarding private school

हरियाणा अभिभावक एकता मंच के तत्वाधान में रविवार को पैरन्टस एसोसिएशन ग्रांड कोलम्बस इंटरनेशनल, एपीजे, एमवीन, मार्डन डीपीएस, डीएवी, रयान, द्रोणाचार्य, मानव रचना, हरमन मायनर, आइसर, जीवा, मार्डन, अग्रवाल स्कूल के पदाधिकारियों की बैठक सैक्टर-10 में हुई।

विज्ञापन


अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवकुमार जोशी ने की। बैठक में अप्रैल महीने में आयोजित किये गए कार्य व कार्यक्रमों की समीक्षा की। साथ ही ग्रांड कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक द्वारा दो छात्रों को दी गई शारीरिक व मानसिक प्रताडना व बाद में स्कूल से नाम काट देने के खिलाफ पुलिस में दर्ज शिकायत की तरक्की पर चर्चा की।
विज्ञापन


जिला सचिव डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि पुलिस में दर्ज शिकायत पर अभी तक दोशी स्कूल प्रंबधक के खिलाफ कोई भी उचित कार्यवाही नहीं की गई है।

अभिभावकों ने 14 मई को शहर आ रहे मुख्यमंत्री से इस संबंध में शिकायत करने का निर्णय लिया। साथ ही बैठक में बताया कि सीबीएसई चेयरमैन से मिलने का समय तय हो गया है। निर्णय लिया गया कि 10 मई को चेयरमैन फीस एंड फंड रेगूलेटरी कमेटी कम मंडल आयुक्त के आफिस पर प्रदर्शन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed