{"_id":"57476e504f1c1bd240691698","slug":"noida-aditi-top-in-engineering-the-all-india-rank-list-released-jbu","type":"story","status":"publish","title_hn":" नोएडा की अदिति ने इंजीनियरिंग में किया टॉप, जीबीयू की ऑल इंडिया रैंक लिस्ट जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नोएडा की अदिति ने इंजीनियरिंग में किया टॉप, जीबीयू की ऑल इंडिया रैंक लिस्ट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 27 May 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लॉ समेत अन्य इंटीग्रेटेड कोर्स में दाखिले के लिए देश भर में हुई गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) की प्रवेश परीक्षा की ऑल इंडिया रैंक लिस्ट बुधवार शाम जारी कर दी गई। बीटेकएमटेक/एमबीए प्रोग्राम में नोएडा की अदिति कुमारी ने टॉप किया है।
विज्ञापन
दूसरे स्थान पर दिल्ली के दिवांशू तुली और तीसरे स्थान पर ग्रेटर नोएडा के प्रत्युश पाठक रहे। इसके अलावा बीटेक-आईटी में उत्कर्ष सिन्हा की पहली रैंक है। ग्रेटर नोएडा के प्रत्युश की दूसरी और दिल्ली के सिद्धांत की तीसरी रैंक है। बीटेकएमटेक/एमबीए (फूड प्रोसेसिंग) में दिल्ली के अंश अग्रवाल को पहला स्थान मिला है।
विज्ञापन
अतुल्य सिंह दूसरे और कोलकाता की दीतिप्रिया तीसरे स्थान पर रहीं। बायोटेक्नोलॉजी में पीलीभीत के राहुल कुमार गौतम ने टॉप किया है। जमशेदपुर की दिव्या कुमारी की दूसरी और ग्रेटर नोएडा की प्रशंसा की तीसरी रैंक है।
विज्ञापन
जीबीयू में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और लॉ इंटीग्रेटेड समेत 28 प्रोफेशनल कोर्स (लैटरल एंट्री शामिल) और रिसर्च प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा में शामिल 4330 अभ्यर्थियों में से 3594 (83 फीसदी) ने परीक्षा पास की है। पिछले साल के मुकाबले यह आंकड़ा 11 फीसदी अधिक है। 2015 में 72 फीसदी छात्र प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे।
ग्रेटर नोएडा के अनुराग एमबीए टॉपर
एमबीए इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में ग्रेटर नोएडा के अनुराग सक्सेना ऑल इंडिया टॉपर चुने गए हैं। फतेहाबाद हरियाणा की दीक्षा भाटिया दूसरे और दिल्ली की मृगाक्षी तीसरे स्थान पर रहीं। इंटीग्रेटेड बीबीएएमबीए में दिल्ली की रोनिका दास ने टॉप किया है। बुलंदशहर के रसिक गोयल को दूसरा और नोएडा की मुस्कान मेहरा को तीसरा स्थान मिला है।
बिहार की बबली लॉ में टॉपर
बिहार में आरा की रहने वाली बबली राज ने इंटीग्रेटेड कोर्स बीएएलएलबी में टॉप किया है। दूसरी रैंक बिहार के सहरसा की मेघा सिंह की है। तीसरा स्थान दिल्ली की श्रुति मित्तल को मिला है।