{"_id":"570b4bca4f1c1b58144a6ac2","slug":"new-appointed-jbt-teachers-will-get-placement-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवचयनित जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति जल्द","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नवचयनित जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति जल्द
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में 9455 जेबीटी शिक्षकों का नियुक्ति पाने का इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने नियुक्ति पत्र जारी करने पर लगी रोक को हटाने के बाद अब प्रदेश सरकार ने भी कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन
हरियाणा मौलिक शिक्षा निदेशक पंचकूला ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर जेबीटी के रिक्त पदों की सूची मांगी है। उम्मीद है कि नवचयनित जेबीटी को ज्वाइनिंग कराने की दिशा में अब सरकार जल्द ही कदम उठाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मुख्यमंत्री काल में अगस्त 2013 में 9455 जेबीटी शिक्षकों की भर्ती की गई थी। इस भर्ती पर सवालिया निशान लगे और मामला हाईकोर्ट में चला गया। मुख्य याचिका उन शिक्षकों ने दाखिल की थी, जिनका नाम चयनित शिक्षकों की सूची में नहीं था और उन्होंने दो अंकों के हेर-फेर के चलते भर्ती से बाहर करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
ऐसे में चयनित 9455 जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लग गई। पिछले दिनों एक अन्य याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने रोक को हटाकर नियुक्ति का रास्ता साफ कर दिया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब सरकार भी सक्रिय हो गई है।
शुक्रवार को हरियाणा मौलिक शिक्षा निदेशक पंचकूला ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अंतर जिला स्थानांतरण के बाद जेबीटी के रिक्त पदों की सूची चंडीगढ़ भिजवाएं, ताकि नवचयनित जेबीटी को जल्द को जल्दी ज्वाइनिंग कराने की दिशा में कदम उठाए जा सकें। हालांकि अभी नवचयनित जेबीटी में स्टेशन व कांउसिलिंग को लेकर संशय बरकरार है।
उनका कहना है कि प्रदेश में जेबीटी के 9455 व 2200 की दो सूचियां जारी की गई हैं। इनमें वेटिंग में आए उम्मीदवार अलग से हैं। अभी पोस्टिंग पर संशय है। रिजल्ट के दौरान जो स्टेशन अलॉट हुए, उनमें शिक्षा विभाग, महिलाओं, विधवाओं, सैनिकों की आश्रितों व एससी, वीसी महिलाओं व विकलांगों से संबंधित नियमों का ध्यान नहीं रखा गया।
साथ ही हस्ताक्षर एवं अंगूठा मिलान की जो सूची प्रदेश सरकार को प्राप्त हुई है, उन्हें वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया है। नवचयनित जेबीटी ने सरकार से ज्वाइनिंग प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की है। दूसरी तरह जिला शिक्षा विभाग कार्यालय जेबीटी के रिक्त पदों को खंगालने में जुट गया है।
हरियाणा मौलिक शिक्षा के निदेशक का पत्र मिल चुका है। अंतर जिला स्थानांतरण के बाद सूची विभागीय कार्यालय भेज दी जाएगी।-रामकुमार फसलवाल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी