फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   molestation with private in school in faridabad

निजी स्कूल में पीटीआई द्वारा छात्रा से छेड़छाड़

Thu, 07 Apr 2016 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 07 Apr 2016 10:40 AM IST
विज्ञापन
molestation with private in school in faridabad

शहर के एक निजी स्कूल में पीटीआई द्वारा 11 साल की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने और छेडख़ानी करने के मामले में हरियाणा मानव अधिकार आयोग (एचएचआरसी) ने संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त डॉ. हनीफ कुरैशी को नोटिस भेजा है। पुलिस आयुक्त से 18 अप्रैल तक कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


एचएचआरसी से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हाल ही में सोहना रोड स्थित एक निजी स्कूल में पढने वाली 11 साल की मासूम बच्ची के साथ स्कूल के पीटीआई कन्हैया ने अश्लील हरकत की थी। बच्ची ने आपबीती बताई तो परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत दर्ज करने के बाद भी दोषी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। एफआईआर भी बड़ी मुश्किल से दर्ज हुई।
विज्ञापन


आयोग में शिकायत देने वाले वरुण श्योकंद ने बताया कि स्थानीय पुलिस दोषी को गिरफ्तार करने की बजाय पीड़ित पक्ष पर ही समझौते के लिए दबाव बना रही है। पीड़ित बच्ची और उसके छोटे भाई को स्कूल में बेइज्जत किया जा रहा है। जिस पर आयोग के सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जेएस अहलावत ने संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त डॉ. हनीफ कुरैशी को  18 अप्रैल तक जबाव देने के लिए  नोटिस जारी किया है।.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed