फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   letter written to pm modi on commercialization of education in faridabad

शिक्षा का व्यवसायीकरण रोकने के लिए अभिभावक एकता मंच ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

Sun, 17 Apr 2016 02:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद।
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद। Updated Sun, 17 Apr 2016 02:28 PM IST
विज्ञापन
letter written to pm modi on commercialization of education in faridabad
- फोटो : PTI

हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक को एक और पत्र लिखकर प्रदेश में निजी स्कूलों द्वारा किए जा रहे शिक्षा के व्यवसायीकरण पर रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन


मंच ने प्रधानमंत्री को बताया है कि मंच की ओर से अब तक मुख्यमंत्री मनोहर लाल को 11 पत्र इस विषय पर लिखे जा चुके हैं। मंच के चार पत्रों को तो पीएमओ ऑफिस में आवश्यक कार्यवाही हेतु मुख्य सचिव हरियाणा को भेजा है।
विज्ञापन


इसके बावजूद मुख्यमंत्री द्वारा अभिभावकों के हित में कोई कदम नहीं उठाया गया। मंच की ओर से सौंप गए इस ज्ञापन को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने यह माना था कि हरियाणा में निजी स्कूल प्रबंधक सीबीएसई, हुडा व शिक्षा नियमावली 2003 के सभी नियम कानूनों का उलंघन करके छात्र व अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं और उनकी सरकार इसको रोकने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि वे मंच के पत्रों पर उचित कार्यवाहीं कराए और मुख्यमंत्री से मंच प्रतिनिधिमंडल को बातचीत करने के लिए समय दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed