फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   IEC College struck on infrastructure

बुनियादी सुविधाएं न देने से आईईसी कॉलेज पर गिरी गाज

Sat, 28 May 2016 03:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 28 May 2016 03:25 AM IST
विज्ञापन
IEC College struck on infrastructure
college

नियमों की अनदेखी करने पर ऑल इंडिया कांउसिंल फॉर टेक्निकल एजूकेशन (एआईसीटीई) ने नॉलेज पार्क के आईईसी कॉलेज पर कार्रवाई करते हुए सीटों में कटौती कर दी है।

विज्ञापन


इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट समेत अन्य सभी कोर्सों की कुल 2514 सीटों में से 1275  सीटें घटा दी गई है। इस साल 1239 सीटों पर ही दाखिले होंगे। नियम के मुताबिक बुनियादी सुविधाएं न देने वाले अन्य कॉलेजों पर भी एआईसीटीई कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन


जबकि इस मामले में कॉलेज के डॉयरेक्टर डॉक्टर डीबी सिंह का कहना है कि कॉलेज प्रशासन ने ही सीट घटाने के लिए एआईसीटीई से मांग की थी।

दरअसल, करीब छह माह पूर्व फाइट अगेंस्ट करप्शन इन एजूकेशन (फेस) संस्था ने कॉलेज के खिलाफ मानकों की अनदेखी करने की शिकायत एआईसीटीई से की थी।

संस्था ने फेकल्टी की कमी के साथ साथ छात्रों के मुताबिक लैब और क्लासरूम की कमी होने के अलावा अन्य कई बिंदुओं पर शिकायत दी थी। जिसकी जांच के लिए एआईसीटीई ने टीम गठित कर कई बार जांच पड़ताल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें तमाम खामियां देखने को मिली थी। इस पर कॉलेज की बीटेक की कुल 1560 सीटों में 660 सीटें घटाई गई है। इसी प्रकार से एमटेक, एमफार्मा, एमबीए, एमसीए, बीफार्मा, पीजीडीएम और होटल मैनेजमेंट के कोर्सों में सीटों की कटौती की गई है।

अन्य कॉलेजों पर हो सकती है कार्रवाई 
फेस संस्था के अध्यक्ष एके सिंह का कहना है कि नॉलेज पार्क के ज्यादातर कॉलेजों में मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते छात्रों को सही शिक्षा नही मिल पाती है।

 

इसका खामियाजा छात्रों को बेरोजगार रहकर भुगतना पड़ता है, उन्होंने बताया कि अन्य कॉलेजों के खिलाफ एआईसीटीई को शिकायत दी गई है। उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed