{"_id":"573c9d294f1c1b7406ac7237","slug":"haryana-board-failed-to-find-a-place-in-the-top-ten-list","type":"story","status":"publish","title_hn":" हरियाणा बोर्ड : टॉप टेन की सूची में नहीं बना पाए जगह, फरीदाबाद-गुड़गांव ने किया निराश","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हरियाणा बोर्ड : टॉप टेन की सूची में नहीं बना पाए जगह, फरीदाबाद-गुड़गांव ने किया निराश
योगेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 19 May 2016 01:23 AM IST
सार
- सोनीपत ने 77.52 फीसदी परिणाम देकर 21 जिलों को पछाड़ा
- फरीदाबाद का परिणाम महज 43.91 फीसदी रहा
- गुड़गांव 60.85 फीसदी के साथ 14वें स्थान पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा बोर्ड की 12वीं के परीक्षा परिणाम में टॉप टेन की सूची में स्मार्ट सिटी का दावेदार फरीदाबाद ही नहीं, बल्कि साइबर सिटी गुड़गांव भी जगह नहीं बना पाया है। एनसीआर के तहत आने वाले इन दोनों शहरों के अलावा पलवल और मेवात भी दस का दम नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
हालांकि, दिल्ली से सटे इन शहरों को पछाड़ते हुए सोनीपत ने प्रदेश में अव्वल आकर एनसीआर को शर्मिंदा होने से बचा लिया है। हरियाणा बोर्ड के तहत 12वीं का ओवरऑल परीक्षा परिणाम 62.40 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
सोनीपत जिले ने 77.52 फीसदी परीक्षा परिणाम देकर प्रदेशभर के 21 जिलों को पछाड़ा है, जबकि दूसरे स्थान पर 72.52 फीसदी के साथ महेंद्रगढ़ जिला रहा है। झज्जर जिले ने 68.49 फीसदी परीक्षा परिणाम देकर राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी से सटे फरीदाबाद की स्थिति सबसे बुरी रही है, इस जिले का परीक्षा परिणाम महज 43.91 फीसदी रहा है। पायदान के लिहाज से फरीदाबाद 21वें नंबर पर यानी सबसे फिसड्डी रहा है, जबकि हरियाणा की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहा जाने वाला गुड़गांव 60.85 फीसदी के साथ 14वें स्थान पर है।
एनसीआर के तहत आने वाला पलवल जिला 56.73 फीसदी अंकों के साथ 19वें पायदान पर, जबकि मेवात जिला 49.91 फीसदी अंकों के साथ 20वें पायदान पर आया है। राज्य के दो अहम शहर कहलाने वाले फरीदाबाद और गुड़गांव के परीक्षा परिणाम ने शिक्षा में सुधार के दावों की पोल खोलकर रख दी है।
परीक्षा परिणाम में टॉप 10 जिले
1: सोनीपत 77.52 फीसदी
2: महेंद्रगढ़ 72.52 फीसदी
3: झज्जर 68.49 फीसदी
4: रेवाड़ी 65.50 फीसदी
5: रोहतक 64.69 फीसदी
6: जींद 64.39 फीसदी
7: फतेहाबाद 64.31 फीसदी
8: कैथल 63.99 फीसदी
9: कुरुक्षेत्र 63.16 फीसदी
10: सिरसा 62.57 फीसदी