फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   guest teachers joining probably till monday in haryana

मंगलवार तक गेस्ट टीचर्स की दोबारा ज्वाइनिंग संभव

Fri, 08 Apr 2016 10:52 AM IST
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 08 Apr 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
guest teachers joining probably till monday in haryana
टीचर

नवचयनित 9455 जेबीटी की नियुक्ति का रास्ता साफ होने से गेस्ट टीचर्स की नौकरी पर आई आंच अब धीमी हो गई है। सूत्रों की मानें तो गेस्ट टीचर्स को एकबार फिर सरकार ने अभयदान देते हुए दोबारा ज्वाइनिंग कराने का निर्णय लिया है। संभावना है कि मंगलवार तक गेस्ट टीचर्स को दोबारा ज्वाइनिंग करा दी जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, 31 मार्च को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने नियुक्ति पत्र जारी करने पर लगी रोक को हटा लिया। पूर्व कांग्रेस सरकार ने लगभग दो साल पहले 9,455 जेबीटी शिक्षकों की भर्ती की थी, लेकिन इन्हें नियुक्ति पत्र जारी किए जाने थे। इसी दौरान हाईकोर्ट ने नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट द्वारा लगी रोक हटने से 9,455 जेबीटी की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया। इन दिनों सभी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में नवचयनित जेबीटी की काउसिलिंग कर स्कूल अलॉट किए जा रहे हैं। 27 अप्रैल तक नए जेबीटी शिक्षकों को ज्वाइनिंग दी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा था कि नव चयनित जेबीटी की नियुक्ति के साथ गेस्ट जेबीटी को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इससे गेस्ट टीचर्स में खलबली मची हुई थी। गेस्ट टीचरों ने पंचकूला स्थित शिक्षा सदन पर प्रदर्शन भी किया।


प्रधान सचिव आरके खुल्लर के साथ शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने गेस्ट टीचरों को राहत देने के संकेत दिए हैं। मंगलवार तक दोबारा गेस्ट टीचर्स को ज्वाइनिंग करा दी जाएगी। हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष रघुनाथ शास्त्री ने बताया कि हाईकोर्ट में दिए शपथपत्र में जेबीटी के 16,500 पद खाली होने की बात कही थी। प्रदेश भर में 6,500 गेस्ट जेबीटी लगे है। ऐसे में यदि इन 9,455 जेबीटी को नियुक्ति मिल जाती है तब भी ागेस्ट जेबीटी की नौकरी पर आंच आने की संभावना कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed