फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   grievances committee demand in universities

विश्वविद्यालयों में शिकायत निवारण कमेटी बनाने की मांग

Wed, 23 Mar 2016 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 23 Mar 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
grievances committee demand in universities
University

दिल्ली विश्वविद्यालय एससी/एसटी, ओबीसी टीचर्स फोरम ने देश भर के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में जातीय आधार पर शिक्षकों के साथ हो रहे कथित भेदभाव को लेकर शिकायत निवारण कमेटी बनाने की मांग की है।

विज्ञापन


फोरम के चेयरमैन हंसराज सुमन के मुताबिक, एससी/एसटी टीचर्स की नियुक्तियां व पुराने रिक्त पड़े पदों की भर्तियों को लेकर 18 फरवरी को मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन


बैठक के बाद उच्च शिक्षण संस्थानों में जातीय भेदभाव रोकने के लिए ‘शिकायत निवारण समिति’ व ‘मॉनिटरिंग कमेटी’ बनाने का निर्देश दिया गया। बावजूद इसके कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में इनका गठन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह भी तब, जब यूजीसी के निदेशक विक्रम सहाय ने सभी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों को पत्र भेजकर कहा है कि वे अपने यहां शिकायत निवारण समिति का गठन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed