{"_id":"574c45684f1c1b622910974f","slug":"greater-noida-uttar-pradesh-including-12-colleges-affiliated-to-aktu-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू से संबद्ध ग्रेटर नोएडा समेत यूपी के 12 कॉलेज बंद","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एकेटीयू से संबद्ध ग्रेटर नोएडा समेत यूपी के 12 कॉलेज बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 31 May 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
aktu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) से संबद्ध उत्तर प्रदेश के 12 प्राइवेट कॉलेज बंद हो गए हैं। एजूकेशन हब कहे जाने वाले ग्रेटर नोएडा के पांच मैनेजमेंट कॉलेज भी इनमें शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा आगरा, इलाहाबाद, बुलंदशहर, सहारनपुर, मथुरा और वाराणसी के सात तकनीकी कॉलेज हैं। छात्रों की कमी से जूझ रहे ये संस्थान अब इस साल से दाखिला नहीं देंगे।दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में ग्रेटर नोएडा के तकनीकी कॉलेजों में एडमिशन का स्तर काफी गिर गया है। कुछ टॉप इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों को छोड़ दिया जाए तो बाकी संस्थानों में छात्रों की संख्या प्रति वर्ष तेजी से घट रही है। इससे परेशान कॉलेजों के मालिकान हर साल किसी न किसी कोर्स में कटौती कर रहे है।
विज्ञापन
यहां तक की अब कॉलेज बंद करने की भी नौबत आ गई है। ऑल इंडिया कांउसिल फॉर टेक्निकल एजूकेशन (एआईसीटीई) के मुताबिक पिछले साल भी ग्रेटर नोएडा के तीन मैनेजमेंट कॉलेज बंद हुए थे, जो कि इस साल कॉलेजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। प्रदेश के अन्य शहरों में भी मैनेजमेंट के साथ ही इंजीनियरिंग कॉलेज भी बंद हुए है।
विज्ञापन
जीएनआईटी ग्रुप कॉलेज के रजिस्ट्रार अनिल कुमार का कहना है कि छात्र नहीं मिलने के कारण एमबीए और एमसीए इंस्टीट्यूट बंद कर दिया गया है। द्रोणाचार्य कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि छात्र की कमी के चलते स्कूल ऑफ मैनेजमेंट को बंद कर दिया गया है। हालांकि इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में एडमिशन दाखिले चल रहे है।
मैनेजमेंट कॉलेजों पर ज्यादा संकट
साल 2015 में स्टेट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एसईई) में प्रदेश की करीब 40 हजार सीटों के सापेक्ष 9342 छात्रों ने आवेदन किया था, जिसके चलते 80 फीसदी सीटें खाली रह गईं। इस साल का हाल और भी बुरा है। कुल सीटों पर 7693 छात्रों ने ही आवेदन किया था, जो कि पिछले साल से भी कम है। ऐसे में अगले साल तक और भी तकनीकी कॉलेज बंद हो सकते है।