{"_id":"571a42644f1c1ba4328b46a8","slug":"fddi-students-came-to-the-police-station-to-fir-of-degree-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"FDDI: डिग्री फर्जीवाड़े की एफआईआर कराने छात्र-छात्राएं पहुंचे थाने","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
FDDI: डिग्री फर्जीवाड़े की एफआईआर कराने छात्र-छात्राएं पहुंचे थाने
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 22 Apr 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
एफडीडीआई
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-24 स्थित फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) के सैकड़ों छात्र-छात्राएं शुक्रवार दोपहर सेक्टर-24 थाने पहुंचे। यहां उन्होंने संस्थान के खिलाफ जमकर नारे लगा एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इस पर पुलिसकर्मियों ने कहा कि मामला कोर्ट में होने से वह एफआईआर दर्ज नहीं कर सकते, लेकिन छात्रों का तर्क था कि कोर्ट में सिविल का मामला है और वह संस्थान के खिलाफ फर्जीवाड़े के मामले में एफआईआर दर्ज कराना चाहते हैं।
विज्ञापन
सेक्टर-24 थाना प्रभारी के नाम से दी गई लिखित शिकायत में छात्रों का कहना है कि सभी छात्र संस्थान को प्रत्येक सेमेस्टर में 81,000 रुपये की फीस देते हैं। नामांकन के समय वैध डिग्री देने का वादा किया गया था, जो बाद में फर्जीवाड़ा निकला, जो डिग्री दी जा रही है वह वैध नहीं है। लिहाजा, संस्थान के खिलाफ फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
संस्थान के 3609 विद्यार्थियों का भविष्य अधर में है। नए विद्यार्थियों से वादा किया गया था कि डिग्री विवाद को पहले ही निपटा दिया जाएगा। अब पता चल रहा है कि उन्हें जो डिग्री दी जाएगी, वह भी वैध नहीं है। इस बाबत जब सेक्टर-24 थाना प्रभारी नीरज कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि डिग्री का मामला कोर्ट में है। लिहाजा, इसमें एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकेगी। उन्होंने छात्रों की लिखित शिकायत लेकर उसे जीडी में दर्ज कर लिया। साथ ही, उन्होंने मामले की पूरी जानकारी उच्चाधिकारियों को देने का का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
फोनरवा छात्रों के पक्ष में उतरा
फोनरवा के अध्यक्ष एनपी सिंह शुक्रवार को सेक्टर-24 थाने में छात्रों की शिकायतों को सुनते रहे। इसके बाद वह कुछ छात्र-छात्राओं के साथ थाना प्रभारी से मिले और मामले की जानकारी दी। साथ ही, मामले के निपटारे के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की। एनपी सिंह ने छात्रों को उनका हक दिलाने तक साथ देने का वादा किया। पुलिस की ओर से जांच के बाद जरूरी कवायद करने का आश्वासन दिया गया।
तोड़फोड़ करने वाले छात्रों की शिकायत
एफडीडीआई प्रबंधन ने बृहस्पतिवार को संस्थान में तोड़फोड़ करने वाले छात्रों के खिलाफ थाने में शिकायत की है। एफडीडीआई प्रबंधन की ओर से शुक्रवार को सेक्टर-24 थाने में तोड़फोड़ का विस्तृत ब्यौरा दिया। प्रबंधन ने तोड़फोड़ करते छात्र-छात्राओं की फोटो भी पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डिग्री विवाद पर दिल्ली में बैठक
एफडीडीआई में डिग्री विवाद और नोएडा में बृहस्पतिवार को परिसर में तोड़फोड़ को लेकर कॉमर्स बिल्डिंग में कॉमर्स सेक्रेटरी रीता तेवतिया के साथ एफडीडीआई प्रबंधन, पीएमओ, एचआरडी के अधिकारी शामिल हुए। बैठक के बाद निकले समाधान की रिपोर्ट शनिवार को मिल पाएगी।