फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   farmer duaghter jasdeep kaur top in punjab board 12th class result

किसान की बेटी 12वीं में टॉप 3 में, बनना चाहती है मैरीकॉम

Sat, 14 May 2016 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sat, 14 May 2016 12:30 PM IST
विज्ञापन
farmer duaghter jasdeep kaur top in punjab board 12th class result
पंजाब बोर्ड की 12वीं की टॉपर जसदीप कौर - फोटो : अमर उजाला
पंजाब बोर्ड की बारहवीं कक्षा के शुक्रवार को जारी हुए नतीजों में किसान की बेटी जसदीप कौर ने प्रदेश भर में तीसरा स्थान हासिल किया। जसदीप ने आर्ट्स में 99.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जसदीप कौर का कहना है कि वह मैरीकॉम की तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाक्सिंग के जरिये भारत का नाम पूरी दुनिया में चमकाना चाहती हैं। साल 2013 में जसदीप कौर ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत बठिंडा से 30 किलोमीटर दूर स्थित तलवंडी साबो के यूनिवर्सल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दसवीं कक्षा में दाखिला लिया था।
विज्ञापन


गांव हमीरगढ़ की रहने वाली जसदीप कौर ने बताया कि उनके पिता गांव में ही खेतीबाड़ी करते हैं। उन्होंने बताया कि जब वह छोटी थीं तो उन्हें बॉक्सिंग खेलने का बड़ा शौक था, जिसके बाद वह लगातार इस खेल को लेकर अपने घर में प्रैक्टिस करती रहीं। दसवीं कक्षा में उक्त स्कूल में दाखिला लेने के बाद कोच हरदीप सिंह से ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी। जसदीप ने बताया कि इस साल अप्रैल माह में ग्वालियर में हुई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उसने सिल्वर मेडल हासिल किया है। जसदीप कौर का कहना है कि वह पढ़ाई के साथ-साथ बॉक्सिंग में पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन करना चाहती हैं।
विज्ञापन


जसदीप कौर को स्कूल की तरफ से इनाम
स्कूल के चेयरमैन सुखचरण सिंह सिद्धू ने बताया कि जसदीप कौर दसवीं कक्षा में उनके स्कूल में आई थी। वह पढ़ने में बहुत होशियार और खेलों में भी अव्वल हैं। उनका कहना है कि तीसरा स्थान हासिल करने पर जसदीप कौर को स्कूल की तरफ से पांच हजार का नगद इनाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed