फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ews quota list need to be published in noida

स्कूलों को ईडब्ल्यूएस कोटे से दाखिले का देना होगा ब्योरा

Sat, 30 Apr 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 30 Apr 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
ews quota list need to be published in noida

जिला प्रशासन की ओर से फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर नोटिस मिलने के बाद शहर के 30 से ज्यादा स्कूलों के प्रिंसिपल शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिले और अपना पक्ष रखा। साथ ही कोर्ट में चल रहे केस का हवाला भी दिया।

विज्ञापन


उधर, प्रशासन का कहना है कि  7 स्कूलों की तरफ से 10 फीसदी से ज्यादा फीस बढ़ाई गई है। फीस बढ़ोतरी की जांच के लिए सीबीएसई को पत्र लिखा जाएगा । मांग की जाएगी कि वे नेशनल रेग्युलेटरी कमेटी बनाएं।  इसके अलावा स्कूल प्रबंधकों को बढ़ी हुई फीस को लेकर बैठक करने की भी सलाह दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में स्कूलों की ओर से मनमाने तरीके से बढ़ाई गई फीस पर अभिभावकों ने हंगामा किया था। इसके बाद प्रशासन ने 93 स्कूलों को नोटिस भेजा। उनसे फीस बढ़ोतरी की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई। इसको लेकर स्कूल प्रबंधक डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मुद्दे पर 30 से ज्यादा स्कूलों के प्रिंसिपलों ने शुक्रवार सुबह 10 बजे जिलाधिकारी एनपी सिंह के साथ मिलकर बैठक की। सिंह ने बताया कि फीस बढ़ोतरी के मामले में स्कूलाें ने कोर्ट में चल रहे केस का हवाला दिया है।

लेकिन, स्कूलों की ओर से प्रशासन को ईडब्ल्यूएस कोटे में दिए गए दाखिले का पूरा ब्योरा देना होगा। इसी शर्तों पर स्कूलों को जमीन दी गई है, अगर उनका उल्लंघन होगा तो उन पर सख्त कार्रवाई होगी।


स्कूल प्रबंधकों से मांगा जवाब
सिटी मजिस्ट्रेट बच्चू सिंह ने बताया फीस बढ़ोतरी को लेकर सीबीएसई को पत्र लिखकर मांग की जाएगी कि वो नेशनल रेग्युलेटरी कमेटी बनाएं। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधकों से जवाब मांगा गया है कि वो डेवलपमेंट चार्ज क्यों ले रहे हैं। स्कूल ऐसे डेवलपमेंट चार्ज नहीं ले सकता है। स्कूलों में ड्रेस और किताबों की दुकानों के बारे में भी उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed