फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   effort to save 300 students future

300 छात्रों का भविष्य बचाने की कवायद शुरू 

Tue, 29 Mar 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 29 Mar 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
effort to save 300 students future

गोल्ड फील्ड मेडिकल कॉलेज के 300 से ज्यादा छात्रों का भविष्य बचाने की कवायद शुरू हो गई है। एमबीबीएस के इन छात्रों को प्रदेश के चार अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में शिफ्ट करने के लिए पंडित बीडी शर्मा स्वास्थ्य विश्वविद्यालय के कुलपति ने एमसीआई व राज्य सरकार से अनुमति मांगी है।

विज्ञापन


  गोल्ड फील्ड कॉलेज में पिछले तीन महीने से कक्षाएं नहीं लग रही हैं। जिसके विरोध में शुक्रवार को 2012 बैच के विद्यार्थियों ने पंडित बीडी शर्मा विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। कुलपति को लिखित में शिकायत सौंपी गई थी।
विज्ञापन


छात्रों ने दूसरे कॉलेजों में शिफ्टिंग की मांग उठाई थी। कुलपति ने छात्रों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों के डायरेक्टरों की एक अहम बैठक बुलाकर इस बारे में चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो कुलपति ने इस संबंध में मेवात, खानपुर, अग्रोहा और रोहतक मेडिकल कॉलेजों को चिंन्हित कर शिफ्टिंग का प्रस्ताव मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली व प्रदेश सरकार के पास भेजा है।

अनुमति मिलने के बाद विद्यार्थी  प्रदेश के दूसरे मेडिकल कॉलेजों में शिफ्ट किए जाएंगे। इस बारे में कुलपति ने गोल्ड फील्ड मेडिकल कॉलेज के मैनेजमेंट को भी सूचना दे दी है।

 
हमने एमबीबीएस विद्यार्थियों को दूसरे कॉलेजों में शिफ्ट करने की अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने के बाद सभी विद्यार्थियों को मेवात, खानपुर, रोहतक और अग्रोहा मेडिकल कॉलेजों में शिफ्ट किया जाएगा। -डॉ. ओपी कालरा, कुलपति- पंडित बीडी शर्मा स्वास्थ्य विश्वविद्यालय 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed