फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Education Department will out five games

शिक्षा विभाग आउट करेगा पांच खेलों को, कैलेंडर में नहीं मिली जगह

Fri, 20 May 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 20 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Education Department will out five games

हरियाणा शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर में बदलाव करने की तैयारी है। ताईक्वांडो, थांगथा, चॉकबॉल, बॉल बैडमिंटन और किक बॉक्सिंग को कैलेंडर से बाहर किया जाएगा। हाल ही में चंडीगढ़ में हुई बैठक के दौरान इस पर चर्चा की गई है।

विज्ञापन


शिक्षा के साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा शिक्षा विभाग स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत 24 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हर वर्ष कराता है। इसमें विद्यार्थी जिलास्तरीय प्रतियोगिता से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हैं।
विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों में जिले में ताईक्वांडो व किक बॉक्सिंग खेल का वर्चस्व बढ़ा है, लेकिन अन्य जिलों में इन खेलों का अपग्रेडेशन न होने के कारण इन्हें नए खेल कैलेंडर में शामिल न करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी देते हुए जिला सहायक शिक्षा अधिकारी खेल हरबीर अधाना ने बताया कि हाल ही में पंचकूला में डिप्टी डायरेक्टर (शिक्षा विभाग) ने सभी जिला सहायक शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली थी। इसमें उन खेलों की सूची तैयार कर खेल कैलेंडर से बाहर करने का निर्णय लिया गया है।


किक बॉक्सिंग कोच राजसिंह का कहना है कि ओलंपिक संघ में यह खेल पंजीकृत नहीं है, लेकिन स्कूल स्तर पर यह प्रतियोगिता खेली जा रही थी। विभाग के इस निर्णय से बच्चों का इस खेल को लेकर उत्साह खत्म हो जाएगा। उन्हें दूसरे खेल का प्रशिक्षण लेने में परेशानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed