{"_id":"56e5568d4f1c1b112b8b45b7","slug":"educated-person-is-identity-of-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षित व्यक्ति सभ्य समाज की पहचान: गुर्जर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शिक्षित व्यक्ति सभ्य समाज की पहचान: गुर्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 13 Mar 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विकास की सबसे बड़ी कड़ी होती है। शिक्षित व्यक्ति सभ्य समाज की पहचान एवं राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के मूल आधार होते हैं। इसलिए सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह सके।
विज्ञापन
यह कहना है विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर का। वे रविवार को मंधावली गांव स्थित संस्कृति कॉन्वेंट स्कूल के उदघाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जनों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
स्कूल में पहुंचने पर विधानसभा स्पीकर ने सबसे पहले ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी। इसके उपरांत स्कूल का उद्घाटन करने के बाद सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया।
विज्ञापन
उन्होंने स्कूल संचालकों से आह्वान किया कि वे जरूरतमंद बच्चों को सस्ती और सुलभ शिक्षा मुहैया कराएं। इस अवसर पर स्कूल के संयोजक विजेंद्र चाहर, मनोज चाहर, संदीप चाहर बीजेपी के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जगत सिंह नागर, अशोक कौशिक सरपंच मंधावली, रिंकू जौड़ला सरपंच तिगांव, महीपाल आर्य सरपंच मिर्जापुर, जगत आर्य, सत्यवीर नागर व कपिल बैंसला सहित अन्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।