फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Disadvantaged children enrolled in private schools at exam

परीक्षा से वंचित बच्चों को भी मिले प्राइवेट स्कूलों में दाखिला

Wed, 04 May 2016 07:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 04 May 2016 07:24 AM IST
विज्ञापन
Disadvantaged children enrolled in private schools at exam
exam

नियम-134 के तहत बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में दाखिला देने के लिए रविवार को शिक्षा विभाग द्वारा ली गई परीक्षा में काफी बच्चे अनुपस्थित रहे थे। मंगलवार को मिशन तालीम और अभिभावकों ने विभाग से परीक्षा देने से वंचित रह गए विद्यार्थियों को भी दाखिला देने की मांग की है।

विज्ञापन


अभिभावकों ने उपायुक्त की अनुपस्थिति में कार्यालय सचिव को ज्ञापन सौंपा।अभिभावकों का कहना है कि यदि विभाग चाहे तो इन विद्यार्थियों की दोबारा से परीक्षा ले सकता है। मिशन तालीम के अध्यक्ष इकराम हक ने कहा कि सरकार नियम-134ए को कारगर ढंग से लागू करने में असफल रही है। 
विज्ञापन


इसके चलते ड्रॉ जारी करने को लेकर बार-बार रोक लगती रही और नियमों में फेरबदल करना पड़ा। विभाग द्वारा नियम-134ए के तहत रविवार को परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 506 बच्चों में से सिर्फ 384 बच्चों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनिश्चित तरीके से 122 बच्चों को परीक्षा से वंचित कर दिया गया। उन्होंने विभाग के आला अधिकारियों से परीक्षा का परिणाम जल्दी घोषित करने और परीक्षा से वंचित रहे विद्यार्थियों को दाखिला लेने का दूसरा अवसर दिए जाने की मांग की। 


इसके अलावा परीक्षा से वंचित अश्वनी, रितु कुमारी, रामकुमार, विभूति, गीतिका और दीपांशु विश्वकर्मा सहित बच्चों ने भी उपायुक्त को फॉर्म रद्द के कारण को सार्वजनिक करने की मांग की। इस मौके पर नसीम अली, तौकीर, राजकुमार कुशवाह, महेंद्र सिंह और रंजेश कुमार सहित अभिभावक मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed