फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ct half marathon, neha dhupia, jazzy b, ct group, jalandhar, punjab

हाफ मैराथन में दौड़े दस हजार लोग, नेहा धूपिया-जैजी बी पहुंचे

Sun, 06 Mar 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर।
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर। Updated Sun, 06 Mar 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
ct half marathon, neha dhupia, jazzy b, ct group, jalandhar, punjab
मैराथन - फोटो : amarujala
सीटी ग्रुप की ओर से रविवार को 9वीं सीटी हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें 10,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। मैराथन की शुरुआत रविवार सुबह 7 बजे से सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के शाहपुर कैंपस से हुई। इसमें पंजाब के साथ-साथ हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, यूपी, बिहार, जम्मू व कश्मीर के प्रतिभागी भी शामिल हुए।
विज्ञापन


मैराथन की शुरुआत प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया, गायक जैजी बी व जोरा रंधावा ने फ्लैग ऑफ कर की। इस दौरान नेहा धूपिया ने कहा कि वह पहले भी कई मैराथन में भाग ले चुकी हैं, लेकिन सीटी हाफ मैराथन सबसे अलग सेहत के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित करती है। इस दौरान जैजी बी ने कहा कि युवाओं के जोश को देखकर काफी खुशी मिलती है। यह एक अच्छा प्रयास है। जो युवाओं को शारीरिक तौर पर मजबूत तो बनाता ही है, साथ ही सामाजिक कार्यों के लिए अपनी जिम्मेदारी को भी दर्शाता है।
विज्ञापन


मैराथन में प्रसिद्ध पंजाबी सितारे युवराज हंस, दिलप्रीत ढिल्लों, उमंग शर्मा, अखिल, सैंडी मुंद्रा एवं बुरा पूरेवाल सीटी मकसूदां कैंपस से शामिल हुए। उन्होंने दर्शकों को अपनी लाइव प्रस्तुति से प्रोत्साहित किया। साथ ही सीटी के इंटरनेशनल विद्यार्थियों ने भी खास पेशकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा तीन पुरुष और महिला कैटेगरी के विजेताओं को 25000, 11000 और 5100 रुपये के इनाम से सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य सात विजेताओं को 2100 के इनाम से नवाजा गया। सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सबकी भलाई और शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों के प्रति सहायता एवं सहानुभूति के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है। सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने सभी का मैराथन में भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed