फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cbse toppers of noida and their profile

जानिए सीबीएसई टॉपर छात्र-छात्राओं का सपना और इनकी सफलता का फंडा

Sun, 22 May 2016 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 22 May 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
cbse toppers of noida and their profile
- फोटो : अमर उजाला

1. पहला स्थान: अक्षिता सिन्हा, रॉयन इंटरनेशनल स्कूल नोएडा

विज्ञापन

आईएएस बनना है सपना
रॉयन इंटरनेशनल स्कूल की अक्षिता सिन्हा ने 12वीं ह्यूमिनिटिज में 98.2 फीसदी के साथ 500 में से 491 अंक प्राप्त किए। अक्षिता के पिता राकेश कुमार सिंन्हा बैंक में असिस्टेंट मैनेजर हैं। माता रेडिएंट स्कूल में प्रिंसिपल हैं। अक्षिता का सपना आईएएस बनने का है। वह सेंट स्टीफेंस कॉलेज में दाखिला लेना चाहती हैं। स्कूल की असेंबली में पीएम भी बनी थीं। इस वजह से उनमें लीडरशिप क्वालिटी विकसित हुई और ज्ञान भी बढ़ा। दिन में चार से पांच घंटे पढ़ाई करके उन्होंने मुकाम पाया।

2.  पहला स्थान: मैनाक घोष-डीपीएस गामा सेक्टर, ग्रेटर नोएडा
मेकेनिकल इंजीनियर चाहते हैं बनना

ग्रेटर नोएडा के डीपीएस स्कूल के छात्र मैनाक घोष ने 98.2 फीसदी अंक हासिल कर पूरे देहरादून रीजन में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने यह सफलता प्रतिदिन 5 से 6 घंटे की पढ़ाई कर हासिल की हैै। मैनाक देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी से पढ़ाई कर मेकेनिकल इंजीनियर बनना चाहते हैं। सेक्टर जीटा वन स्थित स्प्रिंग फील्ड सोसायटी निवासी मैनाक ने अमर उजाला को बताया कि उनकी इस सफलता के पीछे माता-पिता के अलावा शिक्षकों का योगदान रहा है। मैनाक की माता स्वाति घोष शहर के जेपी इंटरनेशनल स्कूल में अध्यापिका हैं जबकि पिता देवेश कुमार मेकेनिकल इंजीनियर हैं। मैनाक पिता को आदर्श मानते हैं। उन्होंने हाल ही में जेईई-मेन परीक्षा 154 अंकों के साथ पास की है। रविवार को जेईई-एडवांस की परीक्षा में भी वे शामिल होंगे। मैनाक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि परीक्षा में वह अच्छे अंक लाकर आईआईटी संस्थान में दाखिला लेंगे।
विज्ञापन


3. दूसरा स्थान: जागृति शर्मा, स्टेप बाय स्टेप स्कूल नोएडा
जागृति को पत्रकारिता में है दिलचस्पी

स्टेप बाय स्टेप स्कूल की छात्रा जागृति शर्मा ने ह्यूमिनिटिज में 97.8 प्रतिशत अंक लाते हुए 500 में से 489 अंक प्राप्त किए। जागृति के पिता सुधीर शर्मा इंजीनियर और माता टीचर हैं। जागृति लेडी श्रीराम कॉलेज में समाज शास्त्र से ऑनर्स करना चाहती हैं। खास बात यह कि उसे पत्रकारिता में दिलचस्पी है और वह नियमित अखबार पढ़ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सॉफ्टेवेयर इंजीनियर बनना है सपना 

cbse toppers of noida and their profile

4. दूसरा स्थान: ऐशन्या सिंह, डीपीएस गामा सेक्टर, ग्रेटर नोएडा
सॉफ्टेवेयर इंजीनियर बनना है सपना 

सीबीएसई देहरादून रीजन में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली डीपीएस स्कूल की छात्रा ऐशन्या सिंह ने प्रतिदिन 5 घंटे पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है। वह पढ़ाई के साथ-साथ रिसर्च में भी काफी रुचि रखती हैं। उनका लक्ष्य आईआईटी से पढ़ाई कर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है।

सेक्टर डेल्टा टू निवासी ऐशन्या का कहना कि वह रिसर्च कार्य के लिए भारत सरकार की तरफ से दी जाने वाली फेलोशिप किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई) में नाम दर्ज करा चुकी हैं। हालांकि, वे इंजीनियर बनना चाहती हैं, जिसके लिए वे जेईई-मेन की परीक्षा दे चुकी हैं। रविवार को होने वाली जेईई-एडवांस परीक्षा में भी वह शामिल होंगी। पेशे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर ऐशन्या के पिता अगम सिंह पुंडीर ने कहा कि उनकी बेटी ने टॉप थ्री में स्थान लाकर ग्रेटर नोएडा का नाम रोशन किया है। 

5. तीसरा स्थान-अनुकृति अग्रवाल, डीपीएस नोएडा
इकोनॉमिक्स की करेंगी पढ़ाइर्

डीपीएस नोएडा की छात्रा अनुकृति अग्रवाल ने 12वीं कॉमर्स में 97.6 प्रतिशत अंक आए। उसे 500 में से 488 अंक मिले। पिता डॉ. अनुज अग्रवाल मैक्स हॉस्पिटल नोएडा मेें डॉक्टर हैं। वह वैशाली में रहती हैं। उन्हें डीयू से इकोनॉमिक्स में ऑनर्स करना है। हॉबी किताबें पढ़ना है। परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने रोजाना 4 से 5 घंटे पढ़ाई की।

5. तीसरा स्थान-अनुजा गोयल, रॉयन इंटरनेशनल स्कूल नोएडा
कानून का पाठ पढ़ेंगी

रॉयन इंटरनेशनल की छात्रा अनुजा गोयल ने 12वीं ह्यूमिनिटिज में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्हें 500 में से 488 अंक मिले। पिता अजय गोयल बिजनेसमैन हैं। अनुजा आगे चलकर कानून की पढ़ाई करना चाहती है और बंगलूरू से पढ़ाई करना चाहती है। हॉबी पेंटिंग बनाना है। तैयारी के दौरान रोजाना 10 घंटे पढ़ाई की।

6. चौथा स्थान-उत्सव राजवंशी, द खेतान स्कूल
आगे चलकर बनना है डॉक्टर

द खेतान स्कूल नोएडा के उत्सव राजवंशी ने 12वीं साइंस में 97.4 प्रतिशत अंक आए। उन्हें 500 में से 487 अंक  मिले। पिता संजीव राजवंशी बिजनेसमैन हैं। वहीं माता प्रोमिला राजवंशी सरकारी नौकरी करती हैं। उत्सव को आगे चलकर डॉक्टर बनना है और उसने कई मेडिकल प्रवेश परीक्षा दे रखी हैं। रिजल्ट का इंतजार है। परिवार दिल्ली के सरिता विहार में रहता है।

स्वेतंकिता को बनना है डॉक्टर

cbse toppers of noida and their profile
6. पांचवां स्थान-आरूषि शेखर, डीपीएस नोएडा
राजनीति विज्ञान और इतिहास पढ़ेंगी

डीपीएस नोएडा की आरूषि शेखर के ह्यूमिनिटिज में 97.2 प्रतिशत अंक आए। उन्हें 500 में से 486 अंक मिले। पिता कमांडो शेखर बर्थवाल का उत्तराखंड में होटल का बिजनेस है। पढ़ाई के लिए ही परिवार नोएडा में रहता है। अगर उनका दाखिला लेडी श्रीराम कॉलेज में होता है तो वह राजनीति विज्ञान में ऑनर्स करेंगी। वहीं, अगर सेंट स्टीफंस में दाखिला होता है तो वह इतिहास ऑनर्स लेंगी।

7. पांचवां स्थान-मेहर बिंद्रा-स्टेप बाय स्टेप स्कूल नोएडा
क्लीनिकल साइकोलॉजी में गढ़ेंगी भविष्य

स्टेप बाय स्टेप स्कूल नोएडा की छात्रा मेहर बिंद्रा को ह्यूमिनिटिज में 97.2 प्रतिशत अंक मिले। उसे 500 में से 486 अंक मिले हैं। पिता निर्मल सिंह बिंद्रा बिजनेस करते हैं। वहीं, माता मनीत सिंह बिंद्रा गृहिणी हैं। मेहर को क्लीनिक साइकॉलोजी में भविष्य बनाना है। लिहाजा वह लेडी श्रीराम कॉलेज से मनोविज्ञान में ऑनर्स करना चाहती हैं। उनकी हॉबी किताबें पढ़ना है।

8. पांचवां स्थान-स्वेतंकिता बिस्वाल, द खेतान स्कूल
स्वेतंकिता को बनना है डॉक्टर

दी खेतान स्कूल नोएडा की स्वेतंकिता बिस्वाल को साइंस में 97.2 प्रतिशत अंक मिले। उन्हें 500 में से 486 अंक प्राप्त हुए। पिता प्रभाष कुमार बिस्वाल इंजीनियर हैं। मूलरूप से ओडिशा निवासी स्वेतंकिता को आगे चलकर डॉक्टर बनना है। वह नीट की तैयारी भी कर रही है। वह नोएडा में सेक्टर-61 में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed