फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   CBSE math test results delivered by this blow

सीबीएसई परीक्षा परिणाम में इस बार गणित ने दिया झटका

Sun, 22 May 2016 02:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 22 May 2016 02:58 AM IST
विज्ञापन
CBSE math test results delivered by this blow
सीबीएसई नतीजों के बाद छात्र - फोटो : अमर उजाला

मार्च में आयोजित हुई सीबीएसई 12वीं की परीक्षाओं में इस बार गणित ने जोरदार झटका दिया है। इसका खामियाजा यह भुगतना पड़ा है कि अधिकांश नॉन मेडिकल स्ट्रीम के छात्र हाई स्कोर नहीं कर सके। जिले के 80 से ज्यादा स्कूलों में साइंस स्ट्रीम के मेडिकल स्ट्रीम छात्रों ने बाजी मारी है।

विज्ञापन


इस बार बोर्ड परीक्षाओं में गणित के कठिन पेपर ने परीक्षार्थियों के पैरों तले से जमीन खिसका दी थी। 12 नंबर के प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस थे। परीक्षाओं के बाद से ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि इस बार नॉन मेडिकल के छात्र इस परीक्षा में उम्मीद के मुताबिक अंक हासिल नहीं कर पाएंगे। 
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम जारी हो गया है और परीक्षाओं से पहले लगाई जा रही अटकलें सही साबित हुई हैं। इससे छात्रों में निराशा देखी गई। विद्या मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य आनंद गुप्ता ने बताया कि गणित के पेपर में हुई चूक को सीबीएसई ने भी स्वीकार किया था। गणित में 100 अंक अर्जित करने का छात्रों का सपना अधूरा रह गया है। नॉन मेडिकल स्ट्रीम के परिणाम पर इसका सीधा असर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed