फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CBSE exams: to see simple paper happiness on faces

सीबीएसई परीक्षा: सरल पेपर देख खिल उठे चेहरे

Sat, 12 Mar 2016 03:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 12 Mar 2016 03:41 AM IST
विज्ञापन
CBSE exams: to see simple paper happiness on faces
सीबीएसई परीक्षा - फोटो : राजन राय/अमर उजाला, नोएडा

सीबीएसई का शुक्रवार को हिंदी का पेपर हुआ। सरल पेपर देखकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। छात्रों का कहना था कि बहुत आसान सवाल पूछे गए। हालांकि अन्य दिनों की तुलना में परीक्षा केंद्रों के बाहर कम बच्चे दिखाई दे रहे थे। सीबीएसई को-ऑर्डिनेटर रेनू सिंह ने बताया कि ज्यादातर बच्चे हिंदी की जगह इंग्लिश लेते हैं, इसलिए हिंदी की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम थी।

विज्ञापन


दोपहर 1:30 बजे हिंदी का पेपर खत्म होने के बाद परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते बच्चे काफी खुश नजर आए। एपीजे स्कूल से परीक्षा देकर बाहर निकल रही यदु पब्लिक स्कूल की छात्रा शालू ने बताया कि हिंदी का पेपर बहुत आसान आया था।
विज्ञापन


भी सवाल बहुत सरल पूछे गए थे। खासतौर पर 3 नंबर वाले सवाल अच्छे थे। सनराइजविल स्कूल की प्रीति ने बताया कि सवाल थोड़े लंबे थे, लेकिन सरल थे। मैंने सबसे ज्यादा मात्राओं पर ध्यान दिया, क्योंकि हिंदी में मात्राएं ठीक होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य रहा गणित और गृह विज्ञान का पेपर
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में बृहस्पतिवार को गृह विज्ञान और गणित का पेपर हुआ। विद्यार्थियों का कहना था कि पेपर सामान्य था। कुछ सवालों को छोड़कर सभी प्रश्न आसानी से हल करने लायक थे।


गृह विज्ञान की परीक्षा के लिए 1604 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1525 ने परीक्षा दी। गणित की परीक्षा के लिए 2826 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2692 ने परीक्षा दी। जेएसएस इंटर स्कूल के गणित के अध्यापक बलवंत सिंह ने बताया कि अब परीक्षाएं पहले की अपेक्षा आसान होने लगी हैं। सीबीएसई की तर्ज पर कई बदलाव किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed