{"_id":"56d93e524f1c1b8b078b45e6","slug":"cbse-exam-2016-business-study-paper-made-problem-to-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : बिजनेस स्टडीज के कुछ सवालों में उलझे छात्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीबीएसई : बिजनेस स्टडीज के कुछ सवालों में उलझे छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 04 Mar 2016 01:48 PM IST
विज्ञापन
Student in School
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई बोर्ड की बृहस्पतिवार को 12वीं का बिजनेस स्टडीज का पेपर हुआ। पेपर देकर दोपहर 1:30 बजे पर एग्जाम हॉल से बाहर निकले छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान दिखीं।
विज्ञापन
हालांकि कुछ छात्र घुमाकर पूछे गए सवालों की वजह से थोड़ा परेशान हुए। बाल भारती स्कूल से एग्जाम देकर निकल रहे छात्रों ने बताया कि दो सवाल बहुत घुमाकर पूछे गए थे, जिस वजह से अन्य सवालों पर ज्यादा समय नहीं दे पाए।
विज्ञापन
जिले में 19 सेंटरों में बिजनेस स्टडीज की परीक्षा हुई। इस सब्जेक्ट में छात्रों के अच्छे नंबर आते हैं। जिस वजह से परसेंटेज बढ़ जाती है। इसलिए छात्रों के लिए यह सब्जेक्ट बहुत महत्वपूर्ण होता है, लेकिन एग्जाम हॉल से निकल रहे छात्र पेपर से पूरी तरह से खुश नहीं दिखे।
विज्ञापन
छात्रों का कहना था कि इंग्लिश का पेपर बहुत आसान आया था। तो लगा था बिजनेस स्टडीज का पेपर भी वैसा ही होगा, लेकिन उसकी तुलना में पेपर थोड़ा मुश्किल था।
पेपर बहुत सरल था। खासतौर पर एक और छह नंबर वाले सवाल बहुत ही आसान थे। मेरा तो 15 मिनट पहले ही पेपर खत्म हो गया था।
रोनॉल्ड , समरविले स्कूल
कई सवाल घुमाकर पूछे गए थे। जिन्हें करने में थोड़ा समय लग गया। इस वजह से दूसरे सवाल करने में उतना समय नहीं दे पाई। हालांकि कई सवाल तो बहुत सरल पूछे गए थे। -अपूर्वा, रायन इंटरनेशनल
5 नंबर वाले सवालों को करने में थोड़ा समय लगा। 2 सवालों ने छात्रों को घुमा दिया। इंग्लिश की तुलना में बिजनेस स्टडीज का पेपर थोड़ा मुश्किल था। -अनिशा, रायन इंटरनेशनल
कई सवाल घुमाकर पूछे गए थे। इस वजह से दूसरे सवालों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाए। इन सवालों की वजह से कई स्टूडेंट्स परेशान थे। वैसे ओवरऑल पेपर ठीक था। नताशा , रायन इंटरनेशनल
पेपर अच्छा आया। पेपर देकर एग्जाम सेंटर से निकल रहे सभी बच्चे खुश थे। हमारे स्कूल में 12वीं के 385 बच्चों का सेंटर पड़ा था। सभी ने एग्जाम दिया। -आशा प्रभाकर , प्रिंसिपल बाल भारती स्कूल