फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Buddhist Studies craze foreign students, American students have also applied

विदेशी छात्रों में बुद्धिस्ट स्टडीज का क्रेज, अमेरिकी छात्रों ने भी किया आवेदन

Wed, 18 May 2016 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 18 May 2016 12:24 PM IST
विज्ञापन
Buddhist Studies craze foreign students, American students have also applied
स्टूडेंट - फोटो : Demo Pic

गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी (जीबीयू) के बुद्धिस्ट स्टडीज में इस साल विदेशी छात्रों का रुझान बढ़ गया है। इस विषय से बीए, एमए और एमफिल  करने के लिए अब तक अमेरिका समेत आठ देशों से करीब 80 छात्रों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन


पिछले साल की तुलना में इस बार करीब दोगुना आवेदन आए हैं। अभी आवेदन प्रक्रिया 30 जून तक चलेगी। दरअसल, जीबीयू के स्कूल ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज एंड सिविलाइजेशन में भगवान बुद्ध के बारे में अध्ययन करने और बौद्ध धर्म की संस्कृति, परंपराओं और विचारों पर शोध करने के लिए भारतीय छात्रों के अलावा वियतनाम, थाइलैंड, लाओस, यमन, कोरिया और मंगोलिया के छात्र काफी संख्या में है। इस साल पहली बार अमेरिका से तीन छात्रों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


विवि के इंटरनेशनल अफेयर के निदेशक डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि बुद्धिस्ट स्टडीज में बीए, एमए और एमफिल विषयों की 30-30 सीटों पर अभी आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। कुल 90 सीटों पर करीब 80 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल कुल सीटों पर करीब 50 छात्रों ने ही आवेदन किया था। उम्मीद है कि इस बार सभी सीटें जल्दी भर जाएंगी। पीएचडी में कुछ सीटें खाली हैं, जिसमें दिसंबर के लिए आवेदन लिए जाने हैं।  बुद्धिस्ट स्टडीज एंड सिविलाइजेशन विभाग की तरफ से बीते 13 मई को 108 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई थी, जिनमें 98 छात्र विदेशी थे। इनमें दो बैच एमए और तीन बैच एमफिल के छात्रों को डिग्री दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed