फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   anti doping seminar in faridaabad

एमआरआईयू में ‘एंटी डोपिंग’ पर कार्यशाला शुरु 

Sat, 02 Apr 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 02 Apr 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
anti doping seminar in faridaabad
नशे की लत - फोटो : डेमो फोटो

मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय एंटी डोपिंग कार्यशाला की शुरुआत शुक्रवार से हो गई। नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) व नेशनल डोप टेस्ट लैबोरेट्री (एनडीटीएल) के सहयोग से इसका आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


कार्यशाला का उद्देश्य स्टूडेंट्स को एंटी डोपिंग के बारे में जानकारी देना व उनको इस क्षेत्र में रोजगार के रास्तों के बारे में बताना है। प्रतिस्पर्धात्मक खेलों में खिलाड़ियों के द्वारा प्रयोग की जाने वाली दवाइयों की प्रक्रिया को डोपिंग कहा जाता है।
विज्ञापन


इस प्रयोग को रोकने व इस पर नजर रखने की प्रक्रिया एंटी डोपिंग कहलाती है। यह प्रक्रिया खेल जगत में हमेशा से चर्चा में रही है। डॉ. अलका बेओत्रा ने कहा कि एंटी डोपिंग खेल के सिद्धांतों व उसके मूल्यों को सुरक्षित रखने का तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला ने कहा कि  एंटी डोपिंग सुनिश्चित करता है कि खेल में दोनों पक्ष अपने स्तर पर बेहतर करें व दवाइयों व अन्य प्रतिबंधित पदार्थों के प्रयोग से विजेता न बनें।


इस मौके पर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. एनसी वाधवा, फैकल्टी ऑफ एप्लाइड साइंस के डीन डॉ. जीएल खन्ना, नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी की तरफ से डॉ. अंकुष गुप्ता मौजूद रहे। कार्यशाला में एमआरआईयू के अलावा दिल्ली यूनिवर्सिटी, जामिया हमदर्द व इंडिया स्पाइनल इंज्यूरी सेंटर से प्रतिनिधि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed