फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AKTU, effected semester exam

एकेटीयू में अव्यवस्था: शिकार बनी सेमेस्टर परीक्षा, 30 किमी दूर से लाना पड़ रहा प्रश्नपत्र

Sat, 21 May 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 21 May 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
AKTU, effected semester exam

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) की सम सेमेस्टर परीक्षा पहले दिन ही दिन अव्यवस्था की शिकार दिखी। परीक्षा शुरू होने से 10 घंटे पहले ही देर रात कॉपियां मिल सकीं।  वहीं इस बार प्रश्र पत्र ग्रेटर नोएडा के बजाए 30 किलोमीटर दूर नोएडा स्थित पोस्ट ऑफिस से लाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


इससे कई केंद्रों पर 30 से 40 मिनट देर से परीक्षा शुरू हुई। एकेटीयू से संबद्ध टेक्निकल कॉलेजों की सम सेमेस्टर परीक्षा शुक्रवार को जिले के 16 केंद्रों पर शुरू हुई। शहर में 14 परीक्षा केंद्र होने के बावजूद इस बार ग्रेटर नोएडा के किसी भी पोस्ट ऑफिस से प्रश्रपत्र देने की सुविधा नही दी गई है।
विज्ञापन


इसके लिए कॉलेजों को यहां से दिन में चार बार 30 से 40 किलोमीटर दूर नोएडा के पोस्ट ऑफिस का चक्कर लगाना पड़ रहा है, जबकि नोएडा में केवल दो परीक्षा केंद्र है। दूर आने जाने के चक्कर में शुक्रवार को कई कॉलेजों में देर से परीक्षा शुरू हुई। कॉलेजों को प्रश्रपत्रों को सुरक्षित ले जाने का डर भी सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन पकड़े दो नकलची

सेमेस्टर परीक्षा में चौकसी बरतने के बाद भी पहले ही दिन ग्रेटर नोएडा के परीक्षा केंद्रों पर दो नकलची पकड़े गए। 9:30 से 12:30 बजे की पहली पाली में आईईसी कॉलेज सेंटर पर जेआरई कॉलेज के बीटेक का छात्र नकल सामाग्री के साथ धरा गया। वहीं आईआईएमटी में जीएनआईबीएन कॉलेज में पढने वाला एमबीए का एक छात्र नकल करते हुए विवि की टीम ने पकड़ा। दोनों छात्रों को परीक्षा से वंचित कर दिया गया।


पिछले साल सुनने में आया था कि ग्रेटर नोएडा का पोस्ट ऑफिस सुरक्षित नही है, इस वजह से नोएडा से प्रश्रपत्र देने की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि परीक्षा केंद्रों की समस्या दूर करने के लिए पोस्ट आफिस से अभी बातचीत की जा रही है, एक दो दिन में समाधान निकाल लिया जाएगा। -जेपी पांडेय, एकेटीयू-परीक्षा नियंत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed