{"_id":"573f6cbc4f1c1b0014ac73df","slug":"aktu-effected-semester-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू में अव्यवस्था: शिकार बनी सेमेस्टर परीक्षा, 30 किमी दूर से लाना पड़ रहा प्रश्नपत्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एकेटीयू में अव्यवस्था: शिकार बनी सेमेस्टर परीक्षा, 30 किमी दूर से लाना पड़ रहा प्रश्नपत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 21 May 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) की सम सेमेस्टर परीक्षा पहले दिन ही दिन अव्यवस्था की शिकार दिखी। परीक्षा शुरू होने से 10 घंटे पहले ही देर रात कॉपियां मिल सकीं। वहीं इस बार प्रश्र पत्र ग्रेटर नोएडा के बजाए 30 किलोमीटर दूर नोएडा स्थित पोस्ट ऑफिस से लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इससे कई केंद्रों पर 30 से 40 मिनट देर से परीक्षा शुरू हुई। एकेटीयू से संबद्ध टेक्निकल कॉलेजों की सम सेमेस्टर परीक्षा शुक्रवार को जिले के 16 केंद्रों पर शुरू हुई। शहर में 14 परीक्षा केंद्र होने के बावजूद इस बार ग्रेटर नोएडा के किसी भी पोस्ट ऑफिस से प्रश्रपत्र देने की सुविधा नही दी गई है।
विज्ञापन
इसके लिए कॉलेजों को यहां से दिन में चार बार 30 से 40 किलोमीटर दूर नोएडा के पोस्ट ऑफिस का चक्कर लगाना पड़ रहा है, जबकि नोएडा में केवल दो परीक्षा केंद्र है। दूर आने जाने के चक्कर में शुक्रवार को कई कॉलेजों में देर से परीक्षा शुरू हुई। कॉलेजों को प्रश्रपत्रों को सुरक्षित ले जाने का डर भी सता रहा है।
विज्ञापन
पहले दिन पकड़े दो नकलची
सेमेस्टर परीक्षा में चौकसी बरतने के बाद भी पहले ही दिन ग्रेटर नोएडा के परीक्षा केंद्रों पर दो नकलची पकड़े गए। 9:30 से 12:30 बजे की पहली पाली में आईईसी कॉलेज सेंटर पर जेआरई कॉलेज के बीटेक का छात्र नकल सामाग्री के साथ धरा गया। वहीं आईआईएमटी में जीएनआईबीएन कॉलेज में पढने वाला एमबीए का एक छात्र नकल करते हुए विवि की टीम ने पकड़ा। दोनों छात्रों को परीक्षा से वंचित कर दिया गया।
पिछले साल सुनने में आया था कि ग्रेटर नोएडा का पोस्ट ऑफिस सुरक्षित नही है, इस वजह से नोएडा से प्रश्रपत्र देने की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि परीक्षा केंद्रों की समस्या दूर करने के लिए पोस्ट आफिस से अभी बातचीत की जा रही है, एक दो दिन में समाधान निकाल लिया जाएगा। -जेपी पांडेय, एकेटीयू-परीक्षा नियंत्रक